फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CCTV cameras will be installed on all railway crossings of NER

Gorakhpur News: एनईआर के सभी रेलवे क्राॅसिंग पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 11 Jul 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CCTV cameras will be installed on all railway crossings of NER
लाइट व कैमरे के लिए सोलर पैनल भी लगेंगे, इज्जतनगर से हुई शुरूआत
विज्ञापन


हादसे और सुरक्षा कारणों से रेल प्रशासन ने लिया निर्णय
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सभी रेलवे क्रॉसिंग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। क्रॉसिंग पर लाइट और कैमरे के लिए सोलर पैनल भी लगेंगे। इसकी शुरुआत इज्जतनगर मंडल से कर दी गई है। 34 रेलवे क्रॉसिंग पर सीसीटीवी कैमरे लगा भी दिए गए हैं।

रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन हादसे होते हैं और फाटक खोलने के लिए गेटमैन से लोगों का विवाद होता है। सुरक्षा की दृष्टि से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे क्रॉसिंग को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में रेल प्रशासन ने सभी रेलवे क्रॉसिंग पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया है। पहले तीनों मंडलों में हादसे वाले क्रॉसिंग पर लगाने की योजना थी।
विज्ञापन

-
हर क्रॉसिंग पर लगेंगे दो-दो सीसीटीवी कैमरे

हर क्रॉसिंग पर दो दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें एक कैमरा रेलवे ट्रैक और वहां से गुजरने वाले वाहनों की गतिविधियां देखेगा और दूसरा क्रॉसिंग पर स्थित केबिन में लगाया जाएगा। इस कैमरे से अंदर और बाहर की रिकार्डिंग होगी। सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम भी केबिन के ही अंदर रहेगा। जहां निर्धारित समय तक रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

सुरक्षा एवं संरक्षा रेलवे की प्रमुख प्राथमिकता है। इसे सुदृढ़ करने के लिए सतत प्रयास किया जाता है। इसके फलस्वरूप इसमें उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसी क्रम में समपार फाटकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इससे समपार फाटकों पर गेटमैन पर दबाव डालने की घटनाओं पर अंकुश लगेगा तथा समपार फाटकों की बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed