फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CCTV camera washes away the stain of gang rape, accused get bail

Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरे से धूल गया सामूहिक दुष्कर्म का दाग, आरोपियों को मिली जमानत

Fri, 06 Jun 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CCTV camera washes away the stain of gang rape, accused get bail
खोराबार इलाके में 28 फरवरी को किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया था सामने
विज्ञापन

चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया था केस
सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद विवेचक ने हटाई सामूहिक दुष्कर्म की धारा
किशोरी के प्रेमी पर दुष्कर्म का केस, छह दोस्तों पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धारा का केस चलेगा
गोरखपुर। खोराबार इलाके में 15 वर्षीय किशोरी के साथ 28 फरवरी को सामूहिक दुष्कर्म की घटना नहीं हुई थी। सीसीटीवी कैमरे की जांच में इसका पर्दाफाश हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सात आरोपियों पर दर्ज केस से सामूहिक दुष्कर्म की धारा हटा कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। सामूहिक दुष्कर्म का दाग धुलते ही जेल में बंद चार आरोपियों की जमानत मंजूर हो गई और वे बाहर आ गए हैं। अब किशोरी के प्रेमी पर दुष्कर्म और उसके साथियों पर मारपीट और एससी-एसटी का केस चलेगा।
दरअसल, खोराबार थाने में 28 फरवरी को किशोरी की मां की तहरीर पर क्षेत्र के ही किशोरी के प्रेमी शिवम गुप्ता, तौहिद खान सोनू, रंजीत व एक बाल अपचारी के साथ ही तीन अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया और इस केस की जांच शुरू की।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी को अपराह्न तीन बजे गांव के बाहर अपने खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान बेटी भी घर से उनके पास आ रही थी। रास्ते में शिवम गुप्ता, सोनू, रंजीत और एक किशोर व तीन अज्ञात युवकों ने बेटी को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर राप्ती नदी के किनारे लेकर चले गए। आरोपियों ने वहां किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह बेहोश हो गई तब उसे छोड़कर आरोपी भागने लगे। गांव के लोगों ने भागते समय शिवम व एक आरोपी किशोर को पकड़ लिया और घरवालों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे घर के लोगों व अन्य ग्रामीणों दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रेमी संग रामगढ़ताल इलाके के होटल में गई थी किशोरी
खोराबार पुलिस ने घटना की जांच शुरू की तो पहले क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसमें शिवम बाइक से किशोरी को लेकर जाता दिखा। कैमरे खंगालते हुए पुलिस रामगढ़ताल इलाके तक पहुंच गई। यहां के कैमरों की जांच में पता चला कि किशोरी शिवम के साथ एक होटल में रात 12:20 बजे गई और भोर में 3:53 बजे बाहर निकली। वहीं इस समय अन्य आरोपियों की लोकेशन रामनगर कड़जहां और रायगंज निकली। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और सीडीआर से इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस केस से सामूहिक दुष्कर्म की धारा हटा दी है। वहीं तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर उनके खिलाफ विवेचना बंद कर दी गई है।


किशोरी के घरवालों पर मारपीट का केस दर्ज
सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पकड़े गए दो आरोपियों शिवम और एक किशोर की जमकर धुनाई हो गई थी। शिवम को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिवम के पिता की तहरीर पर किशोरी के माता-पिता समेत अन्य पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

वर्जनखोराबार इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जांच में सामूहिक दुष्कर्म की बात झूठ निकली है। इस केस से यह धारा हटा दी गई है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed