{"_id":"6841ed001a9c5ba35706364e","slug":"gorakhpur-news-cctv-camera-revealed-the-secret-the-driver-himself-had-stolen-rs-35-lakh-from-the-house-of-a-retired-officer-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-961159-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरे ने खोला राज, चालक ने ही सेवानिवृत अफसर के घर की थी 35 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीसीटीवी कैमरे ने खोला राज, चालक ने ही सेवानिवृत अफसर के घर की थी 35 लाख की चोरी
विज्ञापन
शाहपुर पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार, 340 ग्राम सोने-287 ग्राम चांदी के जेवर और 1.11 लाख रुपये बरामद
नोएडा बेटे के पास गए थे पुलिस अधिकारी, घर पर बंद था ताला, सीसीटीवी से किया पर्दाफाश
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के चंद्रगुप्तनगर निवासी दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत पुलिस अधिकारी विनोद श्रीवास्तव के घर से 35 लाख की चोरी उनकी कार के चालक ने ही की थी। सीसीटीवी कैमरे के जरिये राज खोलकर पुलिस ने आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी के पास से 340 ग्राम सोना, 287 ग्राम चांदी के जेवर व 1.11 लाख रुपये बरामद हुए है।
पकड़ा गया आरोपी कुंदन कुमार शाहपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, उसने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। मामले की जांच शुरू हुई तो पर्दाफाश के लिए चालक आए दिन थाने आकर दबाव बनाता था। इस वजह से उसपर शक हुआ।
पुलिस लाइंस में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि 22 मई को सेवानिवृत पुलिस अधिकारी शाहपुर स्थित घर में ताला बंद कर बेटे के पास नोएडा गए थे। एक जून को लौटे तब चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी की चोरी कर ली थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताया कि इलाके की सीसीटीवी जांच करने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ के बाद सेवानिवृत पुलिस अधिकारी के चालक शाहपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर निवासी कुंदन कुमार पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 340 ग्राम सोना और 287 ग्राम चांदी व 1.11 लाख रुपये बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर केस में बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करने की धारा बढ़ाई गई है।
तीन साल से कार चलाता था कुंदन
पुलिस के मुताबिक, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी के घर पर कुंदन करीब तीन साल से कार चलाता था। घर में गहने व रुपये कहां रखे जाते थे, इस बात की उसे जानकारी थी। मकान में मौजूद करीब 30 कमरों को छोड़कर आरोपी ने उस एक कमरे का ही ताला तोड़ा था, जिसमें गहने और रुपये थे। आरोपी ने बताया कि 26 मई की रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी में उसके दो साथी राजकुमार उर्फ राज और विकास उर्फ बड़े भी शामिल थे। पुलिस अब राजकुमार और विकास की तलाश कर रही है।
घर में चलता है स्कूल
विनोद श्रीवास्तव के मकान में स्कूल भी चलता है। नीचे स्कूल तो ऊपर विनोद श्रीवास्तव रहते हैं। पत्नी का निधन हो चुका है। बच्चे नोएडा में नौकरी करते हैं। विनोद श्रीवास्तव भी दिल्ली पुलिस में रहे हैं। बाद में उन्होंने एमटीएमएल में भी नौकरी की थी। वर्तमान में वह गोरखपुर के आवास में ही रहते हैं।