फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cattle were speared to death for grazing crops.

Gorakhpur News: फसल चरने पर गोवंश को भाला मारकर मार डाला

Thu, 02 Oct 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cattle were speared to death for grazing crops.
बेलीपार/कसिहार। बेलीपार थाना क्षेत्र के खदियापार गांव में सोमवार को एक गोवंश को फसल चरने के विवाद में भाला मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने मृत गोवंश को ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लादकर बंधे के किनारे झाड़ी में फेंक दिया।
विज्ञापन

मलांव गांव के करवलियां टोला निवासी राज पांडेय का गोवंश घास चरते हुए खदियापार गांव के एक खेत में चली गई। आरोप है कि खेत में फसल चरने से नाराज होकर गांव के ही चार लोगों ने गोवंश पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपियों ने गोवंश को भाला मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार चौधरी से कराया है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed