फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cattle smuggler with reward of Rs 25 thousand arrested from Maharajganj

Gorakhpur News: 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को से महराजगंज किया गिरफ्तार

Sat, 01 Mar 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cattle smuggler with reward of Rs 25 thousand arrested from Maharajganj
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के धरौली बंजारा निवासी कुतुबुद्दीन उर्फ अंश की सात साल से पुलिस कर रही थी तलाश
विज्ञापन

चिलुआताल। थाने से सात साल से वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने महराजगंज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के धरौली बंजारा निवासी कुतुबुद्दीन (37) उर्फ अंश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करके जेल भिजवा दिया। आरोपी पर पशु तस्करी के आरोप में चिलुआताल थाने में सात साल पहले केस दर्ज किया गया था, तभी से यह भागा हुआ था।

चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार सुबह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुतुबुद्दीन महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर चौराहे पर मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हो गई। करीब एक घंटे बाद जब टीम वहां पहुंची तो आरोपी कहीं निकलने की फिराक में ही था, इससे पहले घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ गोवध अपराध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed