फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cash and jewelry stolen from three houses in the same village

Gorakhpur News: एक ही गांव में तीन घरों से नकदी और जेवर चोरी

Tue, 02 Sep 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cash and jewelry stolen from three houses in the same village
सिकरीगंज इलाके के भरवलिया करन गांव का मामला, पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया करन में रविवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर नकदी और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ितों ने तहरीर सिकरीगंज पुलिस को दी है।

22 अगस्त की रात सिकरीगंज क्षेत्र के बारीगांव के शेखवा टोला, फरेंदिया बुजुर्ग और भीटी गांव में पांच घरों में चोरी हुई थी। इसमें कुल 57.30 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए थे। अभी उस मामले का पर्दाफाश नहीं हुआ था कि दस दिन के भीतर भरवलिया करन में तीन घरों में चोरी की घटनाएं सामने आईं। चोरी की पहली घटना कृष्ण कुमार के घर हुई। चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर लगभग तीन लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। दूसरी घटना कुछ दूरी पर बाबूलाल के घर में हुई, जहां से चोरों ने 15 हजार रुपये और जेवर चोरी की। वहीं तीसरी घटना राम सकल के घर में हुई। इसमें चोरों ने 10 हजार रुपये नकद और जेवर चुरा लिए। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed