फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case will be filed against the sub-postmaster, all accounts will be investigated

Gorakhpur News: उप डाकपाल पर दर्ज होगा केस, सभी खातों की होगी जांच

Sun, 20 Jul 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case will be filed against the sub-postmaster, all accounts will be investigated
मोहद्दीपुर में उप डाकघर के उप डाकपाल को गोलमाल के आरोप में निलंबित करने का मामला
विज्ञापन




सभी खाताधारकों को दिया जाएगा नोटिस, निलंबित उप डाकपाल ने भी नहीं जमा किया छह लाख रुपये

गोरखपुर। मोहद्दीपुर में उप डाकघर के उप डाकपाल मनीष चंद्रा को निलंबित करने के बाद अब उन पर केस भी दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही डाकघर के सभी खातों की जांच की जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं खातों से गबन तो नहीं किया गया है। इसके लिए खाताधारकों को नोटिस देकर बुलाया जाएगा। विभाग के अनुसार, उप डाकपाल ने शनिवार शाम तक गोलमाल की रकम छह लाख रुपये अभी जमा नहीं किया है।

डाक विभाग के अनुसार, उप डाकपाल मनीष चंद्रा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वह ग्राहकों और एजेंट की ओर से जमा की गई रकम को सरकारी खजाने में जमा नहीं कर रहे हैं। इसी को लेकर शुक्रवार शाम को पोस्ट मास्टर जनरल (पीएमजी) गौरव श्रीवास्तव और प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय औचक निरीक्षण करने निकले। शाम 4:30 बजे वह मोहद्दीपुर स्थित उप डाकघर पहुंचे, जहां बाहर से ताला बंद था। इस पर प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय ने फोन कर डाकपाल को बुलाया। इसके बाद निरीक्षण में दस्तावेज का मिलान किया गया तो छह लाख रुपये कैश कम मिले, जबकि नियम है कि उसे मुख्य डाकघर में जमा करना होता है। इसके बाद पोस्टमास्टर जनरल ने निलंबन की संस्तुति की।
विज्ञापन


...
20 हजार से अधिक नहीं रख सकते रकम
प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि उप डाकघर में 20 हजार से अधिक की रकम नहीं रखी जा सकती है। इससे अधिक की रकम को मुख्य डाकघर में शाम को जमा करना होता है। आरोपी उपडाकपाल ऐसा नहीं कर रहे थे। अब डाकघर के सभी खातों की जांच की जाएगी। इसके लिए सभी खाताधारकों को नोटिस देकर डाकघर बुलाया जाएगा। बताया कि शनिवार शाम तक निलंबित उप डाकपाल ने छह लाख रुपये जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

आधे घंटे डाकघर के बाहर खड़े रहे पीएमजी
निरीक्षण के दौरान जब उप डाकघर बंद मिला तो प्रवर अधीक्षक के फोन करने के आधे घंटे बाद आरोपी उप डाकपाल मनीष चंद्रा पहुंचे। इस दौरान पीएमजी और प्रवर डाकघर अधीक्षक बाहर खड़े रहे। बताया जा रहा है कि अधीक्षक ने दो-तीन बार फोन भी किया। हर बार आरोपी उप डाकपाल जल्द पहुंचने के लिए कहता रहा। आधे घंटे बाद उप डाकपाल के पहुंचने पर डाकघर का ताला खुला।



...
वर्जन
आरोपी उप डाकपाल मनीष चंद्रा को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ अब केस भी दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही सभी खातों की जांच की जाएगी, ताकि पता चले कि कहीं खातों से गबन तो नहीं हुआ है।

- बीके पांडेय, प्रवर डाक अधीक्षक, डाक विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed