फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case registered on the complaint of the injured in a road accident two years ago

Gorakhpur News: दो वर्ष पूर्व हुए सड़क हादसे में घायल की तहरीर पर केस दर्ज

Wed, 09 Apr 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case registered on the complaint of the injured in a road accident two years ago
वर्ष 2023 में ऑटो से पीपीगंज की तरफ जाते समय हुई थी दुर्घटना
विज्ञापन

इलाज कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत, केस दर्ज
गोरखपुर। सड़क दुर्घटना के दो वर्ष पुराने मामले में पीड़ित की तहरीर पर कैंपियरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बदायूं निवासी युवक दो वर्ष पहले कैंपियरगंज के पास स्कूल बस की टक्कर से घायल हो गया था। इलाज कराने के बाद सात अप्रैल को पीड़ित ने कैंपियरगंज थाने में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

25 मार्च 2023 को बदायूं कोतवाली निवासी मानू पुत्र स्व. तोताराम अपने परिचित से मिलने टेंपो में सवार होकर कैंपियरगंज से पीपीगंज की ओर जा रहा था। करीब दो किलोमीटर का सफर तय करने के बाद गलत दिशा से आ रही एक बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मानू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे मानू के परिजन उसे इलाज के लिए बदायूं लेकर चले गए। चोट गंभीर होने की वजह से जिला चिकित्सालय में इलाज में समय लगा। करीब दो वर्ष बाद थाने में पहुंच मानू ने एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव से गुहार लगाई। एसपी उत्तरी के निर्देश पर कैंपियरगंज पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed