{"_id":"67e455274cbe09f48707853b","slug":"gorakhpur-news-case-registered-against-teacher-for-molesting-a-woman-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-882050-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
सहजनवां इलाके का मामला, पुलिस शिक्षक के खिलाफ कर चुकी है शांतिभंग की कार्रवाई
सहजनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ पड़ोसी शिक्षक आए दिन अश्लील हरकत करता है। पहले भी महिला की तहरीर पर पुलिस शिक्षक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चुकी है। आरोप है कि एक बार फिर शिक्षक ने महिला के साथ छेड़खानी की है। पीड़िता ने गीडा सीओ से गुहार लगाई तो उनके आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मेरे ही गांव का सरकारी शिक्षक आए दिन जोर-जबरदस्ती कर अश्लील हरकतें करता है। फरवरी में शिक्षक ने फोन कर अपने पास बुलाया, नहीं जाने पर समाज में बेइज्जत करने की धमकी दी। स्थानीय थाने पर शिकायत किया लेकिन आरोपी का केवल शांतिभंग में चालान किया गया। इसके बाद भी शिक्षक ताकझांक कर परेशान कर रहा था। एक दिन हाथ पकड़कर खींचने लगा। शोर मचाने पर पति आए तो फर्जी केस में फंसाने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने बताया कि आरोपी का ऑडियो रिकार्डिंग भी उसके पास है।