{"_id":"679be29781a3451c210da101","slug":"gorakhpur-news-case-registered-against-former-sarafa-president-for-robbery-and-attempt-to-murder-assault-after-entering-the-shop-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1041-825304-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्व सराफा अध्यक्ष पर लूट और जान से मारने के प्रयास का केस दर्ज, दुकान में घुसकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्व सराफा अध्यक्ष पर लूट और जान से मारने के प्रयास का केस दर्ज, दुकान में घुसकर मारपीट
विज्ञापन
राजघाट थाने में केस दर्ज, पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश
रेती चौराहा स्थित कपड़े की दुकान कला निकेतन पर 10 से 15 की संख्या में पहुंचे थे मनबढ़, दुकान के अंदर घुसकर की मारपीट
दूसरे पक्ष ने भी कहके पहले कला निकेतन के कर्मचारियों पर मारपीट और लूट का लगाया आरोप
गोरखपुर। सराफा बाजार के पूर्व अध्यक्ष बबलू अग्रहरि के ऊपर राजघाट थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा एक और नामजद आरोपी दीपक अग्रहरि व 20 अज्ञात के खिलाफ की केस दर्ज किया गया है।। आरोप है कि रेती रोड की दुकान कला निकेतन पर इन लोगों ने घुसकर मारपीट, जान से मारने का प्रयास और महिला कर्मचारियों के साथ भद्दगी की है। बशारतपुर के शिवसागर की तहरीर पर थाने ने 9 गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस की टीम सभी की तलाश में जुटी है।
तहरीर के मुताबिक, सुबह 11 बजे बबलू अग्रहरि और उनके साथ 20 लोग किसी पुराने विवाद को लेकर दुकान( कला निकेतन) दुकान में घुस आए। इन्होंने दुकान के अंदर घुसते ही कर्मचारियों के साथ मारपीट, महिला कर्मियों के साथ छेड़छाड़ और अन्य आपराधिक गतिविधियां अंजाम देने लगे। इस दौरान डरे सहमे सभी कर्मचारी अलग हो गए और खुद को बचाने का प्रयास करने लगे। तहरीर के आधार पर राजघाट थाने में बबलू संग एक अन्य आरोपी और 20 अज्ञात के खिलाफ 9 धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आवाजे सूत्रों की मानें तो विवाद की शुरुआत दुकान के सामने गाड़ी पार्किंग को लेकर हुई थी। साड़ी की दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी से पहले कहासुनी हुई, फिर एक युवक गुस्से में वहां से चला गया। लेकिन थोड़ी देर बाद, वह 15 से 20 से अधिक लोगों को लेकर लौटा, जिनके हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की राड थी। हमलावरों ने दुकान में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने काउंटर पर रखा सामान फेक दिया, शीशे तोड़ दिए और कपड़े बिखेर दिए। मारपीट में दुकान में काम करने वाले शिवसागर और रोहित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। दुकान के जिम्मेदारों की की तरफ से पूरे मामले को लेकर राजघाट थाने में तहरीर दी गई।
0- कला निकेतन के निदेशक हैं बाहर, दुकान पर थे स्टाफ
कला निकेतन के निदेशक एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने राजस्थान गए थे। हादसे और हमले के बाद इन्होंने स्थानीय थाने और संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। उन्होंने पूरी बात बताई और खुद के गोरखपुर से दूर होने की बात कही।
विज्ञापन
0- पुलिस और एजेंसी की जांच में पहले भी आ चुका है नाम
बबलू अग्रहरि का नाम इसके पहले भी काफी चर्चा में रहा है। 2019 में कोरोना के समय अवैध सोने की तस्करी में नाम आया था। जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा अभी कुछ दिनों पहले पारिवारिक एक सदस्य को भी जांच एजेंसी ने अवैध सोने के सम्बन्ध से जुड़ा पाने पर गिरफ्तार किया था। 60 दिन से अधिक समय जेल में बिताने के बाद अभी हाल में जमानत पर छुटे हैं।
0- गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस, पुलिस कर रही जांच
सुबह 11 बजे भी झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मारपीट और दुकान के अंदर घुसकर मनबढ़ई की जानकारी एसपी सिटी को हुई तो उन्होंने इसकी जांच करवाई। मामले का संज्ञान होने पर होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देहित करते हुए मामले की जांच और तहरीर के आधार पर केस दर्ज करवाने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष राजघाट ने सम्बंधित के दुकान पहुंच वीडियो फुटेज के आधार और तहरीर के आधार के आधार पर केस दर्ज करवाया।
कोट
तहरीर के आधार पर केस दर्ज करवाया गया है। किसी के व्यक्तिगत परिसर में खुद घुसना और विवाद करना ये आपराधिक कृत्य है। सभी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
दुकान पर मैं नहीं हूं और न मेरे पति। अगर मेरे किसी कर्मचारी ने कोई गलत व्यवहार किया तो इसकी सूचना पहले हमें देनी चाहिए थी। हम अगर कारवाई न करते तो हमारी गलती होती। दुकान के अंदर घुसकर ऐसे मारपीट करना, पति का नाम लेकर उन्हें ऐसे बोलना, महिला कर्मचारियों के साथ भद्दगी करना,ये कहां का नियम है। पूरे प्रदेश में सीएम योगी के कानून का राज है, लेकिन उनके शहर में ऐसे मनबढ़ई, ये पुलिस और प्रशासन ही देखे।
भारतीय सिंह बरनवाल, निदेशक कला निकेतन
- - -
मेरा बेटा सुबह किस काम से रेती रोड से होकर आ रहा था। जाम लगा था तो रस्ते में दुकान के बाहर एक कर्मचारी से बाइक हटाने को कहा। उसने बिना बात के गाली देकर भद्दगी शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकान के कर्मचारियों के साथ बेटे संग मारपीट कर दी। उसकी चैन, ब्रेसलेट भी गिर गई। बेटे की गलती नहीं थी, फिर भी उसे मिलकर सभी ने मारा पीटा। संबंधित प्रकरण के संबंध में थाने में तहरीर दिया गया है।
बबलू अग्रहरि, पूर्व अध्यक्ष सराफा मंडल