फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case of sexual harassment and assault on three including Kisan Union District President

Gorakhpur News: किसान यूनियन जिलाध्यक्ष समेत तीन पर यौन उत्पीड़न व मारपीट का केस

Thu, 13 Mar 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case of sexual harassment and assault on three including Kisan Union District President
पीपीगंज थाने में महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

पीपीगंज। क्षेत्र की एक महिला ने किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह फौजी, उनके भांजे कद्दू सिंह और संतोष सिंह पर यौन उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीपीगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला ने तहरीर देकर बताया है कि 22 फरवरी की शाम छह बजे उनकी बेटी तीन सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। तभी जिलाध्यक्ष का भांजा कद्दू सिंह बेटी को देखकर अपशब्द बोलते हुए अश्लील इशारे करने लगा। विरोध करने पर बेटी और उसकी सहेलियों को पीटने लगा। किसी तरह भागकर बच्चियां घर वापस आईं।
विज्ञापन

महिला ने आराेप लगाया कि इसके बाद कुछ ही देर में कद्दू सिंह का मामा किसान यूनियन का अध्यक्ष विनोद सिंह और उसकी गाड़ी का चालक संतोष सिंह घर पर चढ़ आए और बच्चियों को पीटने लगे। महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को कद्दू सिंह हमेशा परेशान करता है। इस मामले में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed