{"_id":"6845e08144cd09ce35056e6c","slug":"gorakhpur-news-case-of-assault-registered-against-11-people-including-six-named-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-964004-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छह नामजद सहित 11 लोगों पर मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छह नामजद सहित 11 लोगों पर मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन
रास्ते में घेरकर आरोपियों ने दो युवकों पर कर दिया था हमला
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के पिड़हनी गांव निवासी अंकित साहनी की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के मामले में छह नामजद सहित 11 के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस शनिवार की देर शाम केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
तहरीर में अंकित ने बताया है कि पांच जून की सुबह वह अपने मित्र विशाल साहनी के साथ अपने दुकान पर जा रहा था। रास्ते में गांव के नंदलाल, शैलेष, राकेश, अमन, गोलू, आकाश पांच अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिल गए। उसे रॉड व लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। जब वह अचेत हो गया तो मरा समझ आरोपी भाग निकले। आरोपियों ने बीच-बचाव कर रहे विशाल को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर गांव व परिवार के लोग पहुंचे तो अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस छह नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच कर रही है।