फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Case filed against teacher who got job with the help of fake documents

Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज के सहारे 17 वर्ष तक बनी रही शिक्षिका, जांच में ऐसे खुला मामला- केस दर्ज

Sat, 23 Aug 2025 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 23 Aug 2025 02:41 AM IST
सार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर के अनुसार, ज्योति अग्रवाल सामान्य जाति की हैं। उन्होंने पिछड़ा वर्ग (कलवार) के नाम से बना प्रमाणपत्र हासिल किया, जो कि ज्योति जायसवाल (पत्नी रामभरत जायसवाल) के नाम से जारी था। इस प्रमाणपत्र का उपयोग कर उन्होंने विशिष्ट बीटीसी-2008 (विशेष चयन) प्रशिक्षण कार्यक्रम में दाखिला लिया। इसके बाद कोनी प्राथमिक विद्यालय में नौकरी भी प्राप्त की।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Case filed against teacher who got job with the help of fake documents
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपराइच। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोनी में तैनात निलंबित शिक्षिका ज्योति अग्रवाल के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (डीबीईओ) ने जालसाजी और धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने कूटरचित दस्तावेज का उपयोग कर आरक्षण का अवैध लाभ उठाया।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तहरीर के अनुसार, ज्योति अग्रवाल सामान्य जाति की हैं। उन्होंने पिछड़ा वर्ग (कलवार) के नाम से बना प्रमाणपत्र हासिल किया, जो कि ज्योति जायसवाल (पत्नी रामभरत जायसवाल) के नाम से जारी था। इस प्रमाणपत्र का उपयोग कर उन्होंने विशिष्ट बीटीसी-2008 (विशेष चयन) प्रशिक्षण कार्यक्रम में दाखिला लिया। इसके बाद कोनी प्राथमिक विद्यालय में नौकरी भी प्राप्त की।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में हुई जांच में यह मामला सामने आया कि सामान्य जाति की होने के बावजूद ज्योति अग्रवाल ने पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र बनवाकर उसका लाभ उठाया। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस कूटरचित दस्तावेज के आधार पर उन्होंने न केवल प्रशिक्षण प्राप्त किया, बल्कि सरकारी नौकरी तक हासिल की।

मामला तब उजागर हुआ जब एक साल पहले राजघाट थाना क्षेत्र के तुर्कमानपुर निवासी आशीष कुमार गुप्ता ने शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर विभाग ने मामले की जांच शुरू की और दस्तावेजों में अनियमितताओं का पता चला।
विज्ञापन

अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने कहा कि दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे किसी भी प्रकार के दस्तावेजों के दुरुपयोग पर नजर रखी जाएगी।

शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि आरक्षण का गलत लाभ लेने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed