{"_id":"68e57b3017d0bda68b0eab63","slug":"gorakhpur-news-case-filed-against-husband-and-mother-in-law-on-charges-of-dowry-harassment-and-assault-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1094622-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में पति व सास पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में पति व सास पर केस दर्ज
विज्ञापन
गोला। थाना क्षेत्र के भरसरा गांव में नवविवाहिता ने अपने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भरसरा निवासी सूरज कुमार की पत्नी कंचन ने बताया कि उसकी शादी 28 मई को हुई थी। विवाह के समय उसके माता-पिता ने एक दोपहिया वाहन, एक लाख रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी दी थी। कंचन का आरोप है कि शादी के बाद एक माह तक सबकुछ सामान्य रहा। इसके बाद पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने अधिक दहेज लाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे ताने और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। पीड़िता ने बताया कि चार अक्तूबर की रात को उसके पति सूरज कुमार ने शराब के नशे में आकर लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।