फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case filed against four for attacking a constable

Gorakhpur News: सिपाही पर हमला करने के मामले में चार पर केस दर्ज

Tue, 27 May 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case filed against four for attacking a constable
पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में बतौर आरक्षी तैनात है सिपाही राज गुप्ता
सरदारनगर। खोराबार इलाके में मनबढ़ों ने शनिवार रात सिपाही राज गुप्ता को घर से बुलाकर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिपाही के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

चौरीचौरा क्षेत्र के भौवापार केवटान टोला निवासी छोटेलाल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्र राज गुप्ता यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर सिद्धार्थनगर में तैनात है। वह छुट्टी पर घर आया है। 24 मई की रात करीब 9:00 बजे खोराबार के जयपुर निवासी राजकुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और चौरीचौरा के जोधपुर बजहा निवासी भोला यादव व सत्यवान यादव घर पहुंचे। आरोपियों ने राज को धोखे से बुलाकर ईंट-पत्थर व रॉड से हमला कर घायल कर दिया। राज गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। छोटेलाल गुप्ता के अनुसार, शोरगुल सुनकर मैं पहुंचा तो मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए चारों आरोपी भाग निकले। गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में मेरा पुत्र भर्ती है। पिता छोटेलाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस राजकुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, भोला यादव, सत्यवान यादव के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed