{"_id":"6885335959abd7d1d008d307","slug":"gorakhpur-news-case-filed-against-former-bjp-mla-in-time-city-fraud-case-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1016627-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टाइम सिटी फर्जीवाड़े में भाजपा के पूर्व विधायक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टाइम सिटी फर्जीवाड़े में भाजपा के पूर्व विधायक पर केस
विज्ञापन
वर्ष 2010 में शुरू किया था धंधा, गोरखपुर में जमीन और डिपॉजिट जैसी स्कीमों पर कर रहे थे काम
टाइम सिटी के चेयरमैन हैं बस्ती के कप्तानगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला
गोरखपुर। कैंट इलाके में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की जालसाजी के मामले में बस्ती जिले के कप्तानगंज से भाजपा के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला पर कैंट थाने में केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि टाइम सिटी के चेयरमैन के तौर पर उन्होंने लोगों को छह साल में रुपये दोगुना करने का झांसा निवेश करवाया। समय पूरा होने पर कार्यालय बंद कर वह और उनके साथी भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने टाइम सिटी इनफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग लिमिटेड से जुड़े 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव निवासी राम मिलन मौर्य ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2010 से आरोपी टाइम सिटी इनफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग लिमिटेड, रूपेश महेश्वरी एंड कंपनी, मिवान इंडस्ट्रीज आदि कंपनियां बनाकर प्लॉट/भू-खंड विक्रय व अन्य डिपाॅजिट स्कीमों में निवेशकों से रुपये जमा कराए थे। इन कंपनियों का मुख्यालय द्वितीय तल जानकीपुरम, लखनऊ में स्थित था। गोरखपुर में इसकी शाखा कबाड़ी मार्केट कालेपुर निकट छात्रसंघ चौराहा पर थी। इसका संचालन निदेशक गुलाब चंद्र मौर्य कर रहा था। कंपनी भू-खंड/प्लॉट के क्रय-विक्रय के अलावा फिक्स डिपॉजिट, रेकरिंग डिपॉजिट और डेली डिपॉजिट जैसी स्कीमों पर काम कर रही थी।
कंपनी सोसाइटी का संचालन मुख्य रूप से चेयरमैन और भाजपा के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला कर रहे थे। वह वर्ष 2017 से 22 तक कप्तानगंज सीट से विधायक रहे। मामले में चेयरमैन लखनऊ के इंदिरानगर निवासी दीपचंद शुक्ला, चंद्रप्रकाश शुक्ला, निदेशक गोरखपुर निवासी गुलाब चंद्र मौर्या, तृप्ती तिवारी, अरविंद कुमार पांडेय, गुलाम मुर्तुजा, संतोष कुमार अग्रहरि, गौरव कन्नौजिया, जितेंद्र कुमार तिवारी, विनय, सत्यवती, मिथिलेश, रमेश चंद्र यादव, बृजेश शुक्ला व अज्ञात के खिलाफ पर धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कंपनी से जुड़े लोगों पर बाराबंकी और लखनऊ में पहले से ही धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
--
वर्जन...
टाइम सिटी इनफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग लिमिटेड से जुड़े 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला भी शामिल हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट