फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case filed against five people including BJP Mandal President on the orders of CJM

Gorakhpur News: सीजेएम के आदेश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत पांच पर केस

Sat, 11 Oct 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case filed against five people including BJP Mandal President on the orders of CJM
गोरखपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर चौरीचौरा पुलिस ने भाजपा सरदारनगर मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजदेव पासवान सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में राजदेव के गार्ड अमर नारायण का नाम भी शामिल है, जबकि तीन अन्य आरोपी अज्ञात बताए गए हैं।
विज्ञापन

यह मामला करीब 11 माह पुराना है। डुमरी खास निवासी ओम शिवाय की तहरीर पर यह केस दर्ज हुआ। ओम शिवाय के अनुसार, 19 नवंबर 2024 को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने पिता राधेश्याम मौर्य के साथ चौरीचौरा तहसील में जमीन की रजिस्ट्री के सिलसिले में गया था।
विज्ञापन

तभी वहां गांव के विरोधी राजदेव पासवान, उनका गार्ड अमर नारायण और तीन अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम शिवाय ने बताया कि उसने तत्काल थाने में शिकायत दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने अदालत की शरण ली, जिसके बाद केस दर्ज हुआ। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषी मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed