{"_id":"686acdbf63476bb349002d25","slug":"gorakhpur-news-case-filed-against-eight-people-including-a-history-sheeter-accused-of-demanding-extortion-of-rs-50-lakh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-994490-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर समेत आठ पर केस
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन कब्जाने का आरोप
गोरखपुर। कोर्ट के आदेश पर बड़हलगंज थाने में खड़ेसरी निवासी हिस्ट्रीशीटर ललकू यादव उर्फ लालबाबू समेत आठ पर रंगदारी मांगने, जमीन पर कब्जा करने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में थाने में सुनवाई न होने पर खड़ेसरी निवासी आकाश त्रिपाठी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने केस दर्ज करने के साथ बड़हलगंज थाना प्रभारी को मामले की विवेचना का आदेश दिया है।
आकाश त्रिपाठी ने बताया कि खड़ेसरी के ललकू उर्फ लालबाबू, मैभरा के प्रेम प्रकाश, मुजैना के बृजानंद मिश्र, सिधुआपार के अशोक कुमार, अमित उर्फ अजीत कुमार, विकास कुमार, विक्रम कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह से उनका जमीन विवाद है। आरोपी फर्जी तरीके से उनके जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी विवाद में पिछले साल 12 जनवरी को दोपहर में सभी आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इन्कार पर जान से मारने की धमकी दी थी। बड़हलगंज थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर हिस्ट्रीशीटर समेत आठ पर पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बृजानंद और प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ छोटू पर पहले से केस दर्ज है। यह कार्रवाई भी कोर्ट के आदेश पर की गई थी। इस मामले की भी जांच चल रही है।