फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case filed against both the parties in the case of beating wife after giving birth to a daughter

Gorakhpur News: बेटी होने पर पत्नी की पिटाई के मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज

Sun, 22 Jun 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case filed against both the parties in the case of beating wife after giving birth to a daughter
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में हुई थी घटना
विज्ञापन

पति-पत्नी ने एक-दूसरे के परिजनों के खिलाफ दर्ज कराया केस
गुलरिहा (गोरखपुर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दूसरी बेटी के जन्म लेने पर शुक्रवार को पति-पत्नी के परिवारों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है। प्रसूता नीशू की तहरीर पर पुलिस ने पति, दोनों देवर व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस पति सीतबसंत की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के औरही निवासी नीशू की शादी पांच वर्ष पहले पिपराइच क्षेत्र के तिनकोनिया निवासी सीतबसंत से हुई थी। दंपती की तीन साल की बेटी है। नीशू को प्रसव पीड़ा होने पर बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। पैदा हुई बेटी का इलाज 500 नंबर बेड के बाल रोग विभाग में चल रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि पति सीतबसंत, देवर कृष्ण मोहन व सुनील और ननद शारदा दहेज को लेकर ताना मार रहे थे। बच्ची पैदा होने की बात को लेकर पति ने अस्पताल में ही पत्नी के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो शुक्रवार को बेटी से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में नीशू के पिता रामसमुझ का सिर फट गया। मां और चचेरी बहन को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पति सीतबसंत ने भी ससुरालियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। गुलरिहा प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed