{"_id":"67a1184c986ef20f7f052dab","slug":"gorakhpur-news-case-against-18-for-assault-on-wholesaler-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-829741-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: थोक व्यापारी से मारपीट मामले में 18 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: थोक व्यापारी से मारपीट मामले में 18 पर केस
विज्ञापन
चिलुआताल। क्षेत्र के चुंगी तिराहे के पास थोक व्यापारी से मारपीट के मामले में चिलुआताल पुलिस ने आठ नामजद समेत कुल 18 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार को आलू व्यापारी की दुकान पर चढ़कर मारपीट की गई थी।
चिलुआताल क्षेत्र के झुंगिया चुंगी निवासी गीता देवी आरोप है कि थोक व्यापारी बेटा दीपचंद रविवार सुबह चुंगी बाजार में चिलुआताल के मिर्जापुर निवासी पवन की दुकान पर आलू प्याज का बकाया पैसा मांगने गया था। पवन निषाद ने रुपये देने से इनकार करते हुए दीपचंद को पीटकर घायल कर दिया था। इसके बाद आरोपी पवन के घर के सूरज, संगम, उसके गांव के रहने वाले भंडारी, नितेश, सौरभ, सूरज निषाद, सूरज राजभर, महेश, अनूप व 10 अज्ञात युवक मुंह ढककर लाठी डंडा लेकर उनकी झुंगिंया स्थित थोक दुकान पर आए। आरोप है कि दुकान में रखा आलू प्याज रोड पर बिखेर दिए। बीच बचाव करने आए जेठ के लड़के रामअशीष को मारपीट कर घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसका चल रहा है। चिलुआताल पुलिस ने गीता देवी की तहरीर पर केस दर्ज किया है।