फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Case against 11 in crop sowing dispute, four arrested

Gorakhpur News: फसल बोने के विवाद में 11 पर केस, चार गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 06:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 26 Nov 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Case against 11 in crop sowing dispute, four arrested
महावीर छपरा। बलुईगाड़ा गांव में गेंहू की फसल बोने को लेकर हुए विवाद में घायल इस्राइल की तहरीर पर बेलीपार पुलिस ने 11 लोगों पर नामजद केस दर्ज करते हुए चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मौके से एक देशी अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ एक बांकी बरामद किया है।
विज्ञापन

बेलीपार थाना के बलुईगाड़ा गांव में रविवार की सुबह गेंहू की फसल बोने गए पिता-पुत्र को ग्राम प्रधान समेत 10 से अधिक लोगों ने पीट दिया था। इसमें इस्राइल के हाथ में चोट लगी थी और उसके बेटे का सिर फट गया था। बाद में पुलिस ने इस्राइल की तहरीर पर 11 लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया। मरवड़िया कुंआ चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह की टीम ने विपिन कुमार पुत्र चुनमुन, ठाकुर प्रसाद पुत्र चुनमुन, लक्ष्मीशंकर पुत्र जीयुत, सुरेश पुत्र ढुनमुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed