फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Car stolen by breaking security with the help of laptop

Gorakhpur News: लैपटाॅप की मदद से सिक्योरिटी तोड़कर कार चोरी

Mon, 17 Feb 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Car stolen by breaking security with the help of laptop
एमएमएमयूटी के पास दिव्यनगर काॅलोनी में हुई चोरी, केस दर्ज
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में एक बार फिर लैपटॉप की मदद से सिक्योरिटी तोड़कर लग्जरी कार की चोरी का मामला सामने आया है। एमएमएमयूटी के पास इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित दिव्यनगर कॉलोनी में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोर चारपहिया वाहन से आए थे। कुछ ही सेकेंड में लैपटॉप की मदद से ब्रेजा कार का लॉक तोड़कर उसे लेकर भाग गए।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें वाहन चोरी कर आगे जाते ही पीछे से उसका साथी अपनी कार लेकर जाते नजर आ रहा है। कैंट पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसके पहले भी शहर में इस तरह की दो घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन दोनों घटनाओं में भी इसी तरह से चोरी को अंजाम दिया गया था, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मामला बीते 11 फरवरी का है। कैंट इलाके के दिव्यनगर कॉलोनी में रमाकांत प्रसाद के घर के बाहर खड़ी कार को चोरों ने उड़ा दिया। रमाकांत प्रसाद ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में रात में 3.30 बजे एक आदमी दिख रहा है। पहले उसने बोनेट खोला फिर लैपटॉप की मदद से कार का लॉक खोल दिया। फिर कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed