फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Car caught fire near Munshi Premchand Park, chaos ensued

Gorakhpur News: मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास कार में लगी आग, अफरा-तफरी

Mon, 28 Jul 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Car caught fire near Munshi Premchand Park, chaos ensued
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया
विज्ञापन


गोरखपुर। बेतियाहाता स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास रविवार शाम 5:45 बजे के करीब कार में अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और एक निजी अस्पताल के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि बैटरी में शॉर्ट सर्किट से कार में आ लगी। घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, पर्ल्स हार्ट सेंटर के सामने चलती कार में अचानक आग लग गई। कार पादरी बाजार के शाहिद अली की है। वह पादरी बाजार की तरफ से जा रहे थे। अंदर दो लोग बैठे थे। बताया जा रहा है कि कार 20 साल पुरानी है। बैटरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से उसमें आग लग गई। पर्ल्स हार्ट केयर के डॉ. प्रकाश चंद शाही ने बताया कि आपात स्थिति में अस्पताल के प्रशिक्षित स्टाफ ने पूर्व में की गई फायर ड्रील का अनुकरण करते हुए तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय दिया। अस्पताल में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का सही समय पर और प्रभावी उपयोग कर आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया। कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed