फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Car breaks divider and collides with Scorpio in second lane, one dead

नौका विहार पर हादसा: डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में स्कार्पियों से टकराई कार, एक की मौत- एयरबैग खुला ही नहीं

Sat, 27 Sep 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 27 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Car breaks divider and collides with Scorpio in second lane, one dead
मृतक अमन और ऋतिक साहनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में रुस्तमपुर निवासी समीर शुक्ला (30) की मौत हो गई, जबकि साथी अनुपम ओझा घायल हो गए। वहीं स्कॉर्पियो सवार युवक और एक ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। स्कॉर्पियो सवार एनएचआई का अधिकारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के रुस्तमपुर निवासी प्रदीप शुक्ला बैंक में कार्यरत हैं। उनके दो बेटे नौसेना में सेवाएं दे रहे हैं। जबकि उनका तीसरा बेटा समीर शुक्ला घर पर ही रहता था। पुलिस ने बताया कि समीर शुक्ला शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अपनी कार से तारामंडल के सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी अपने दोस्त अनुपम ओझा के साथ नौका विहार से पैडलेगंज की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी कार पैडलेगंज से करीब 10 कदम पहले ही अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा टकराई। हादसे के बाद राहगीर कार में फंसे युवकों को निकालने की कोशिश करने लगे। सूचना पर रामगढ़ताल पुलिस भी पहुंच गई और कार से दोनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के दौरान समीर ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। इस वजह से एयरबैग नहीं खुल सका और उन्हें सिर में गंभीर चोट लग गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगों से सच्चाई जानने का प्रयास किया जा रहा है: योगेंद्र सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed