फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Car-borne thieves fled after people raised an alarm

Gorakhpur News: शोर मचाने पर भागे कार सवार चोर

Fri, 16 Jan 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 16 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Car-borne thieves fled after people raised an alarm
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में बुधवार रात कार से चोरी करने आए संदिग्धों को लोगों के शोर मचाने पर भागना पड़ा। जानकारी के अनुसार, पिपराइच थाना क्षेत्र के समदारखुर्द गांव निवासी राजेश वर्मा की भटहट-बैलों रोड पर ज्वेलरी की दुकान है। रात करीब एक बजे अज्ञात चोर इनोवा कार से मौके पर पहुंचे और दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान बगल में एक गुमटी में सो रहे दुकानदार इंद्रीश उर्फ सलीम की नींद खुल गई। उसी समय ऑटो लेकर गुजर रहे एक राहगीर ने भी संदिग्ध गतिविधि देख ली। दोनों ने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के लोग भी सतर्क हो गए। खुद को घिरता देख कार सवार संदिग्ध मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने फोन कर राजेश वर्मा को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थानाप्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed