{"_id":"67dc6fd5eace29f9250d2980","slug":"gorakhpur-news-capacity-of-padri-bazar-and-ppganj-sub-center-will-increase-relief-will-be-available-in-summer-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-875498-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पादरी बाजार और पीपीगंज उपकेंद्र की बढ़ेगी क्षमता, गर्मी में मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पादरी बाजार और पीपीगंज उपकेंद्र की बढ़ेगी क्षमता, गर्मी में मिलेगी राहत
विज्ञापन
लगेगा 10 एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर
गर्मी में लोड बढ़ने से 5,000 उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा
गोरखपुर। मार्च में ही तेज गर्मी से परेशान लोग मई-जून की गर्मी के हालात की कल्पना करके सहम जा रहे हैं। बढ़ते तापमान को देखते हुए बिजली निगम पादरी बाजार और पीपीगंज उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाएगा। पादरी बाजार में 10 और पीपीगंज में 5 एमवीए का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
उपकेंद्र की क्षमता बढ़ने के बाद लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं को गर्मी के दिनों में ओवर लोड की परेशानी से राहत मिलेगी। पादरी बाजार में पहले से 10–10 एमबीए के दो पावर ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। पिछले वर्ष उपभोक्ताओं ने पूरी गर्मी बिजली कटौती और फाल्ट का दंश झेलते हुए रातें छतों पर गुजारी हैं। बिजली निगम ने 10 एमबीए का एक और पावर ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेई विजय सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बिजली कनेक्शन की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 10 एमबीए का एक और पावर ट्रांसफॉर्मर लग जाने से बिजली घर की क्षमता 30 एमबीए हो जाएगी। पादरी बाजार के साथ ही पीपीगंज कस्बे के बिजली घर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। पीपीगंज कस्बे में बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए निगम पीपीगंज बिजली घर में पांच एमबीए का एक और पावर ट्रांसफार्मर लगाएगा।
--
कोट
पादरी बाजार और पीपीगंज में बिजली की बढ़ती मांग को लेकर बिजलीघर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। पादरी बाजार में 10 एमबीए और पीपीगंज में पांच एमबीए का पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-डीके सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण निगम प्रथम खंड
-- -- -- -- -- --