फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Capacity building workshop for councilors...only 50 reached

Gorakhpur News: पार्षदों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला...पहुंचे सिर्फ 50

Fri, 29 Nov 2024 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Capacity building workshop for councilors...only 50 reached
गोरखपुर। नगर निगम में पार्षदों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आगाज बृहस्पतिवार को सदन हॉल में हुआ। इसमें पहले दिन सिर्फ 80 में से सिर्फ 50 पार्षद ही शामिल हुए। प्रजा फाउंडेशन गोरखपुर की ओर से आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य पार्षदों को नगरपालिका शासन और वित्त के विषय में पार्षदों को गहन जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वे जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकें। कार्यशाला की अध्यक्षता मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन

कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ताओं ने 74वें संवैधानिक संशोधन और उसके प्रभावों, उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत पार्षदों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों, नगरपालिका वित्त, बजट प्रक्रियाओं, भारतीय शहरों में सर्वोत्तम प्रथाओं और केंद्र एवं राज्य सरकार की शहरी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रबंधक प्रजा फाउंडेशन अविरल दुबे ने सत्र में कहा, हमारा उद्देश्य पार्षदों को आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है। ताकि अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर सकें। कार्यशाला में पहले दिन 50 से अधिक पार्षदों ने भाग लिया। इस सत्र में गोरखपुर नगर निगम के सभी दलों के नेताओं और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला में पार्षदों के साथ महिला पार्षद भी काफी संख्या में उपस्थित रहीं। सनद रहे कि प्रजा फाउंडेशन गैर-लाभकारी संगठन है, जो लोकतंत्र को मजबूत बनाने और स्थानीय प्रशासन को सशक्त करने के लिए काम करता है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed