{"_id":"68ffd58c3b0e32a38902d2d2","slug":"gorakhpur-news-cantt-overbridge-will-be-ready-in-the-new-yearthe-bridge-will-be-two-lane-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1115477-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नए साल में बनकर तैयार होगा कैंट ओवरब्रिज...टू लेन का होगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नए साल में बनकर तैयार होगा कैंट ओवरब्रिज...टू लेन का होगा पुल
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने निर्माण के लिए जारी किया टेंडर, एक साल में तैयार करना है ओवरब्रिज
उत्तरी छोर पर जगह की कमी के चलते वाई कनेक्शन दिया जाएगा
गोरखपुर। कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड के पूर्वी छोर पर स्थित 157 ए स्पेशल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए रेल प्रशासन ने टेंडर जारी कर दिया है। एक साल में इस पुल को बनाना है और यह टू लेन का होगा। ओवरब्रिज वाई आकार का होगा, जिसका एक लेन स्टेशन और दूसरा लेन सीधे कॉलोनी की ओर जाएगा। इस साल एजेंसी फाइनल का निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
रेल प्रशासन के डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के मुताबिक, ओवरब्रिज की लंबाई 674 मीटर और चौड़ाई करीब 17 मीटर होगी। इसके लिए 26 पिलर बनाए जाएंगे। ओवरब्रिज को जीआरडी स्कूल के सामने से शुरू किया जाएगा और रेलवे क्रॉसिंग के बाद 300 मीटर की लंबाई में वाई कनेक्ट कर दिया जाएगा। दिसंबर 2024 में ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दी थी लेकिन इसके बाद टेंडर निकालने में इंजीनियरिंग विभाग ने तेजी नहीं दिखाई।
एक महीने पहले कैंट स्टेशन के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की और संशोधित डिजाइन के अनुसार टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। इसके बाद अधिकारियों ने तेजी दिखाई। इसी सप्ताह जीएडी (जनरल अरेजमेंट ड्रॉइंग) को मंजूरी दी गई और नगर-निगम से भी रेल प्रशासन ने एनओसी हासिल कर ली। ओवरब्रिज के निर्माण में 69 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस ब्रिज के बन जाने से कैंट रेलवे स्टेशन तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
-
रेलवे क्रॉसिंग पर लगता है जाम...मिलेगी मुक्ति
कैंट रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना जाम लगता है। रोजाना करीब डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं और शंटिंग के दौरान इंजन भी जाता है। ऐसे में कभी-कभी क्रॉसिंग एक घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहता है। ओवरब्रिज के बनने से लोगों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। सबसे ज्यादा राहत एम्स जाने वाले मरीजों को होगी। कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वे जाम में फंस जाते हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों और सुबह ऑफिस जाने वालों को दिक्कत नहीं होगी।
-
इन कॉलोनियों के लोगों को होगी राहत
झरना टोला, गायत्री नगर, मोहनापुर, काशीपुरम, अयोध्यापुरम, टीचर्स कॉलोनी, ऊंचवा, दरगहिया, केंद्रीय विद्यालय परिसर
--
कोट
157 ए स्पेशल क्रॉसिंग पर वाई आकार के ओवरब्रिज निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। एजेंसी नामित होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
--
रामगढ़ताल किनारे टू लेन सड़क का प्रस्ताव तैयार
गोरखपुर। कैंट रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए रेल प्रशासन ने रामगढ़ताल के किनारे से टू लेन की सड़क का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा है। सड़क के लिए रेल प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इस सड़क के बनने से मोहद्दीपुर से सीधे कैंट स्टेशन पहुंच जाएंगे, एम्स के सामने से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।