फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news : Came after facing hardships and now going back after facing hardships

Gorakhpur News: धक्के खाते आए अब धक्के खाते जा रहे वापस

Tue, 18 Mar 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news : Came after facing hardships and now going back after facing hardships
होली के बाद काम पर लौटने वालों की बढ़ी भीड़
विज्ञापन

रविवार की तुलना में कम रही भीड़
गोरखपुर। होली का आनंद लेने के बाद काम पर लौटने वालों को रुटीन ट्रेनों में चढ़ने की जगह नहीं मिल रही है। जितने धक्के खाते घर आए थे, उतनी ही भीड़ में दबते-धकियाते वापस जाने की मजबूरी है। हालांकि, गोरखपुर से होकर हर दिन से होली स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं, लेकिन भीड़ कम नहीं हो रही है।
सोमवार को गोरखधाम में चढ़ने के लिए भी लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि रविवार की तुलना में यात्रियों की संख्या कम थी। वहीं प्लेटफार्म पर अव्यवस्था नजर नहीं आई। आरपीएफ के जवान लाइन लगवाकर यात्रियों को कोच में चढ़वाया। इसी तहर अमरनाथ एक्सप्रेस के यात्रियों को भी आरपीएफ के जवानों ने लाइन लगवाकर चढ़वाया।
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई सहित अन्य बड़ शहरों के लिए गोरखपुर से 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद रुटीन ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली के रास्ते हरियाणा और पंजाब जाने वाली ट्रेन गोरखधाम में सबसे अधिक मारामारी मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म के पूर्वी फुटब्रिज के पास सामान के साथ लाइन में लगे बशारतपुर के त्रिलोकी, राजेश, दिवाकर आदि ने बताया कि वे लोग भिवानी में मजदूरी करते हैं। गोरखपुर से भिवानी के बीच यही सीधी ट्रेन है। सुबह नौ बजे तक वहां पहुंच जाएंगे। सुबह 10 बजे ही स्टेशन पर पहुंचकर पहले जनरल का काउंटर टिकट लिया।
वैशाली और सत्याग्रह में भी रही भीड़: सीतापुर के रास्ते दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में आमतौर पर कम भीड़ होती है, लेकिन वापसी की आपाधापी ने इसमें भी भीड़ बढ़ा दी है। क्योंकि अभी भी इसमें दूसरी अन्य ट्रेनों की अपेक्षा कम धक्का-मुक्की है। वैशाली में भी यात्रियाें की भारी भीड़ नजर आई।

............

रुटीन ट्रेनें फुल तो स्पेशल से करें यात्रा
- कई स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं बर्थ, रुटीन की ट्रेनों में हो रही भीड़
अमर उजाला ब्यूरोगोरखपुर। होली के बाद जहां रुटीन ट्रेनें फुल हैं, वहीं होली स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त जगह है। इन स्पेशल ट्रेनों से सीट आरक्षित कराकरा यात्री सहूलियत के साथ अपनी यात्रा पूरा कर सकते हैं।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 26 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05005 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 95 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर से 23 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05023 गोरखपुर-खातीपुरा विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में आठ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 47 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 446 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर से 30 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05023 गोरखपुर-खातीपुरा विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 17, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 56 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 516 बर्थ उपलब्ध हैं।
गोरखपुर से 20 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05057 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 529 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से 27 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05057 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 675 एवं शयनयान श्रेणी में 143 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से 22 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05007 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी के
वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 12 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से 29 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05007 गोरखपुर-अमृतसर विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 145 एवं शयनयान श्रेणी में 245 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से 23 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05303 गोरखपुर-महबूबनगर विशेष गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 52 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से 30 मार्च को प्रस्थान करने वाली 05303 गोरखपुर-महबूबनगर विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 27, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 503 एवं शयनयान

श्रेणी में 87 बर्थ उपलब्ध है।


..................

रोडवेज की बसों में सामान्य रही भीड़
होली के बाद रोडवेज के जिम्मेदार ऐसी उम्मीद लगाए थे कि रोडवेज की बसों में भारी भीड़ होगी। इसके लिए 221 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। होली समाप्त होने के बाद रोडवेज की बसों में आम दिनों की तरह ही सामान्य भीड़ हो रही है। वहीं जनरथ बसों की सीट ऑनलाइन बुक हो जा रहे हैं, इससे बस स्टेशन पर पहुंच टिकट खरीदने वालों को जनरथ का टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed