फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Called for prize distribution in the morning, children remained troubled in the sun till afternoon

Gorakhpur News: पुरस्कार वितरण के लिए सुबह बुलाया, दोपहर तक धूप में परेशान रहे बच्चे

Sat, 30 Aug 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Called for prize distribution in the morning, children remained troubled in the sun till afternoon
रीजनल स्टेडियम में स्कूल ओलंपिक-2025 का शुक्रवार को था समापन
विज्ञापन


कुशीनगर से आईं कबड्डी बालिका खिलाड़ियों का आरोप- सुबह से बैठाया, फिर पहले बालकों को दे दिए पुरस्कार

शतरंज के खिलाड़ी भी पुरस्कार के लिए देर तक बैठे रहे

गोरखपुर। लेमन वेलफेयर फाउंडेशन, क्रीड़ा भारती गोरखपुर और जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित स्कूल ओलंपिक-2025 का शुक्रवार को समापन हो गया। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में अव्यवस्था के कारण खिलाड़ियों को घंटों परेशान होना पड़ा। पुरस्कार वितरण के लिए बच्चों को सुबह साढ़े आठ बजे बुला लिया गया लेकिन दोपहर तक उन्हें धूप में इंतजार करना पड़ा।
कुशीनगर से आई कबड्डी बालिका टीम ने आरोप लगाया कि उन्हें सुबह से मैदान में बैठा दिया गया लेकिन जब पुरस्कार देने की बारी आई तो पहले बालक वर्ग को सम्मानित कर दिया गया। अल्पना कुमारी ने कहा कि धूप में सुबह से इंतजार करते हुए उन्हें काफी परेशानी हुई। इसी तरह शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी पुरस्कार वितरण के लिए घंटों प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने कहा कि लंबे इंतजार और धूप की वजह से वे थक गए, जिससे आयोजन का आनंद फीका पड़ गया। अभिभावकों का कहना था कि अगर समय पर पुरस्कार वितरण हो जाता तो बच्चों को इस तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। मौके पर पहुंचीं मनीषा सिंह ने कहा कि उनके बेटे शाश्वत ने अंडर-17 में प्रथम पुरस्कार हासिल किया था। प्रतियोगिता में पंजीकरण के समय बताया गया था कि बालक और बालिकाओं के गेम अलग-अलग खेले जाएंगे। जबकि पुरस्कार वितरण एक ही वर्ग में करवा दिया गया। प्रथम आने के बावजूद उनके बेटे को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। हालांकि, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि कई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण की वजह से देरी हुई। वहीं, शतरंज में ओपन प्रतियोगिता कराई गई थी जिस वजह से पुरस्कार वितरण एक में ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
4000 बच्चों ने किया प्रतिभाग
पांच दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 11 खेलों के आयाम में करीब 65 स्कूलों से 4000 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल, विशिष्ट अतिथि डीएम दीपक मीणा, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रेम माया, पन्नेलाल यादव, कुश्ती संघ के आदित्य प्रताप सिंह आगु, हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान लेमन वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष आदित्य निगम और उपाध्यक्ष स्कंद निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed