फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cable cut during pillar construction, power cut to 19 thousand houses

Gorakhpur News: पिलर निर्माण के दौरान कटा केबल, 19 हजार घराें की बिजली गुल

Tue, 29 Oct 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 29 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cable cut during pillar construction, power cut to 19 thousand houses
गोरखपुर। लापरवाही के कारण रविवार रात लगभग 1:30 बजे नकहा ओवरब्रिज का पिलर तैयार करने के दौरान 33 केवीए के तीन केबल कट गए। इससे दुर्गाबाड़ी व सूरजकुंड फीडर बंद हो गए। सूरजकुंड व गोरखनाथ क्षेत्र के करीब 19 हजार घरों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


हालांकि निगम के कर्मचारी और अधिकारी रातभर फॉल्ट की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरी तरफ रातभर गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह पानी की भी किल्लत हो गई। बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी सोमवार दोपहर बाद इस फॉल्ट को खोजने में कामयाब हुए। इसके बाद कर्मचारियों को लगाकर मिट्टी खोदने का काम शुरू हुआ। 33 केवीए के तीनों केबल जोड़ने की काम सोमवार देर रात चलता रहा।
विज्ञापन

हालांकि बिजली निगम का दावा है कि उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली सप्लाई की जा रही है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता बक्शीपुर अतुल रघुवंशी ने बताया कि पिलर निर्माण के दौरान तीन केबल कट गए हैं, जिसकी मरम्मत की जा रही है। वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली सप्लाई बहाल की गई है। देर रात केबल की मरम्मत कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed