फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cabins for medical tests will have to be built in airlines offices

Gorakhpur News: एयरलाइंस के ऑफिस में बनाना होगा मेडिकल जांच के लिए केबिन

Thu, 27 Mar 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cabins for medical tests will have to be built in airlines offices
दो दिवसीय दौरे पर आए डीजीसीए डायरेक्टर ने दिए निर्देश
विज्ञापन

विमान से तेल टपकने की शिकायत को दूर करने का दिया निर्देश
गोरखपुर। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के निदेशक जितेंद्र कुमार और सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने दो दिनों तक गोरखपुर एयरपोर्ट की जांच-पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के ऑफिस में मेडिकल जांच के लिए केबिन को डीजीसीए की ओर से अनिवार्य बताते हुए सभी विमानन कंपनियों को इसके निर्माण के लिए निर्देशित किया। साथ ही विमान से तेल टपकने की शिकायत की समस्या को दूर करने का तरीका बताते हुए कंपनी के कर्मचारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है। बुधवार को दोनों अधिकारी दिल्ली रवाना हो गए।
गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो, एलायंस एयर, स्पाइस जेट का ऑफिस है। निरीक्षण के बाद निदेशक जितेंद्र कुमार और सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने बताया कि हर कंपनी को अपना एक मेडिकल जांच के लिए केबिन बनाना है। इसमें एक डॉक्टर और एक मरीज के बैठने की व्यवस्था के साथ जरूरी दवाएं अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। किसी भी कंपनी को दूसरी एयरलाइंस के केबिन में जाने के लिए इजाजत लेनी होगी। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी के समय यात्रियों व कर्मचारियों को वहां प्राथमिक इलाज मिल सकेगा। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ब्रेथ एनालाइजर से जहाज ऑपरेशन में शामिल कर्मचारियों की जांच की। साथ ही कंपनी को बताया कि शराब पीकर काम करने की शिकायत के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज या वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य रूप से होनी चाहिए, तभी शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------
देर से उड़ी फ्लाइट
एयरपोर्ट से बुधवार को कोलकाता की फ्लाइट 1.16 घंटे देर से उड़ी। इसी तरह दिल्ली की एक फ्लाइट दोपहर में आधे घंटे देर से आई और उड़ान भरी। इसी तरह और भी फ्लाइटें 15-20 मिनट देर से उड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया कि डीजीसीए की टीम आई थी जांच-पड़ताल कर वापस चली गई। टीम ने कई आवश्यक बातें बताई हैं, जिसे अनिवार्य रूप से लागू किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed