फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: By changing the name, the name of the seller's brother's share was also given on the land.

Gorakhpur News: नाम बदलकर विक्रेता के भाई के हिस्से की जमीन पर भी चढ़वा लिया नाम

Mon, 16 Sep 2024 06:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: By changing the name, the name of the seller's brother's share was also given on the land.
गोरखपुर। फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के सहारे विक्रेता का नाम बदलकर उसके भाई के हिस्से की जमीन पर भी जालसाज ने नाम चढ़वा लिया। न्यायालय में मामला उजागर होने के बाद कैंट पुलिस ने नायब तहसीलदार पिपराइच की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार पिपराइच डॉ. भागीरथी सिंह ने पुलिस काे दी तहरीर में बताया कि न्यायालय नायब तहसीलदार पिपराइच में अच्युतानंद पांडेय बनाम मिठाई का वाद चल रहा है। इसकी जांच में सामने आया है कि बेलीपार थाना क्षेत्र के चेरिया और वर्तमान में जंगल रानी सोहास कुंवरी निवासी अच्युतानंद पांडेय पुत्र मुक्तीनाथ पांडेय द्वारा 5 सितंबर 1991 को विक्रय पत्र में छेड़छाड़ कर विक्रेता वशु पुत्र रामधन निवासी जंगल रानी सोहास कुंवरी व क्रेता अच्युतानंद पांडेय पुत्र मुक्तीनाथ पांडेय ने फर्जी तरीके से विक्रेता का नाम बदलकर वशु के स्थान पर मिठाई पुत्र रामधन का नाम दर्ज कर न्यायालय को धोखे में रखा, और नामांतरण आदेश पारित करा लिया।
विज्ञापन

इस मामले के संज्ञान में आने पर तत्कालीन नायब तहसीलदार द्वारा एक सितंबर 2021 को पूर्ववत आदेश को निरस्त कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित मिठाई द्वारा प्रार्थनापत्र देकर अच्युतानंद पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर आरोपी अच्युतानंद के खिलाफ जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed