फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Businessmen remained under house arrest, Income Tax team kept asking questions and answers.

Gorakhpur News: घर के अंदर नजरबंद रहे कारोबारी, सवाल-जवाब करती रही आयकर की टीम

Sat, 11 Jan 2025 09:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Businessmen remained under house arrest, Income Tax team kept asking questions and answers.
गोयल एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी फर्मों के निदेशकों से दूसरे दिन भी हुई पूछताछ
विज्ञापन




आयकर विभाग की टीम ने कारोबारियों और कर्मचारियों से जानकारियां जुटाईं


गोरखपुर। गोयल एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़े रियल एस्टेट व होटल कारोबारियों के गोरखपुर-बस्ती मंडल के 27 ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन टीम कारोबारियों के ऑफिस और घर पर जांच में जुटी रही। घर के अंदर कारोबारी नजरबंद रहकर अधिकारियों के सवालों का जवाब देते रहे। टीम ने सवाल-जवाब की एक लंबी सूची तैयार की थी।


शुक्रवार सुबह से ही सिविल लाइंस, हरिओमनगर और गोलघर में हलचल शुरू हो गई। कारोबारियों के घर और ऑफिस के पास आयकर विभाग की गाड़ियां देखकर शुभचिंतक बाहर से ही लौट गए। बता दें कि करोड़ों की कर चोरी की आशंका में आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को भी शहर में इन कारोबारियों के घर, कार्यालय और प्रतिष्ठानों की जांच की गई थी।
विज्ञापन



बेकरी से जुड़े कारोबारियों से हुई पूछताछ



सूत्रों के अनुसार, फ्लोर मिल संचालक ने जिन उद्यमियों व व्यापारियों को आटा, सूजी और मैदा आदि की आपूर्ति की थी, उनके यहां शुक्रवार को टीम पहुंची तो वे परेशान हो गए। कुशीनगर और संतकबीरनगर के बेकरी चलाने वाले कारोबारियों से कई घंटे तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैंक खातों की भी हुई जांच पड़ताल


सूत्रों के अनुसार, कारोबारियों से उनके बैंक खाते में बीते एक साल में हुई लेनदेन के बारे में पूछा गया। इसके अलावा आयकर विभाग की टीम ने जहां-जहां कारोबारियों का खाता है, वहां बैंक में भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। बताया जा रहा है कि टीम ने दो दिन में कई साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed