फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Businessman used to trap people in fashion shows and films on the pretext of work

Gorakhpur News: फैशन शो और फिल्मों में काम के बहाने भी फंसाता था धंधेबाज

Sun, 19 Jan 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Businessman used to trap people in fashion shows and films on the pretext of work
हुक्का बार वाला धंधेबाज अनिरुद्ध शहर में कई बार करा चुका है फैशन शो
विज्ञापन

मॉडलिंग के जरिए फिल्मों और सीरियल में काम दिलाने का झांसा देता था सरगना
पुलिस की छानबीन और लड़कियों से पूछताछ के बाद हर दिन सामने आ रहे नए-नए तथ्य
गोरखपुर। हुक्का बार की आड़ में देहव्यापार का धंधा चलाने वाला अनिरुद्ध ओझा फैशन शो के जरिए सुंदर लड़कियों को फंसाता था। लड़कियों को मॉडलिंग के जरिए फिल्मों और सीरियल में काम दिलाने का दावा किया जाता था। लड़कियां उसकी लच्छेनुमा बातों में फंस जाती थीं। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे देहव्यापार के धंधे में डाल दिया जाता था।
पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला है कि अनिरुद्ध ओझा ने मिस्टर एंड मिसेज उत्तर प्रदेश, डांस, मॉडलिंग और सिंगिंग की कई प्रतियोगिताएं कराई थीं। पहली बार जून 2019 में अनिरुद्ध ने शहर में प्रतियोगिता कराई थी। उसका एक कार्ड भी मिला है, जिसमे प्रतियोगिता का सारा विवरण है। उस पर अनिरुद्ध की फोटो लगी है। वह खुद जज के रूप में विजेता और उपविजेता चुनता था। सूत्रों की मानें तो जिले के अलावा अन्य जिलों से भी लड़कियों को प्रतियोगिता में बुलाया जाता था। इसके लिए अनिरुद्ध ओझा ने कई लड़कियों को टीम में रखा था।
विज्ञापन

देवरिया के कॉलेज में पढ़ने वाली पीड़िताओं की तलाश
उधर, शाहपुर और रामगढ़ताल थाने में किशाेरियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दर्ज केस की जांच में एक और तथ्य सामने आया है। 10 जनवरी को हुक्काबार पर पुलिस के छापे में देवरिया की एक लड़की भी पकड़ी गई थी, जिससे हुक्का बार संचालक जबरन देह व्यापार कराता था। उससे पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि भाटपाररानी के जिस कॉलेज में वह पढ़ती थी, वहां की चार अन्य लड़कियों को भी बरगला कर हुक्काबार लाया गया था। अब पुलिस उन लड़कियों की तलाश कर रही है ताकि उनका बयान दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से डरकर टोल पर गाड़ी छोड़कर भाग गया था अनिरुद्ध
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केस दर्ज होने के बाद अनिरुद्ध ओझा कार्रवाई के डर से भागते समय वह तेनुआ टोल प्लाजा के पास अपनी कार छोड़कर भाग गया था। किसी को संदेह न होने पाए इसके लिए उसने गाड़ी की चाबी भी उसमें लगी हुई छोड़ी थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है।
-------------
बोली पीड़िता...
रामगढ़ताल क्षेत्र में रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता ने बताया कि दिखावे और आत्मनिर्भर बनने की लालच में वह इस जाल में फंसती चली गई। अनिरूद्ध के जरिए ही रेशमा से भी मुलाकात हुई थी। वे अच्छी नौकरी दिलाने का वादा करते थे। बोलते थे कि बहुत पढ़ाई से कुछ नहीं होगा। आजकल जो स्मार्ट होता है, वही आगे बढ़ पाता है। धीरे-धीरे उनकी बातों में फंसती चली गई। घरवालों की बात भी अनसुनी कर दी। अब मुझे अपनी गलती का अहसास है। वहीं पीड़िता की मां रोते हुए बोली कि किसी भी हाल में आरोपी बचने नहीं चाहिए।

---------
बिना अग्निशमन विभाग के एनओसी के चल रहा था होटल और हुक्का बार
शाहपुर में फ्लाई इन होटल व हुक्का बार बिना अग्निशमन विभाग के एनओसी के ही संचालित हो रहे थे। अग्निशमन विभाग ने शनिवार को होटल की जांच की। इस दौरान आग से निपटने के इंतजाम भी नहीं मिले हैं। कमियां मिलने पर विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। दस जनवरी को छापा मारने के दौरान ही पुलिस को होटल में फायर और मानचित्र की कमी का पता लग गया था। इसके बाद पुलिस की ओर से संबंधित विभाग को जांच कर कार्रवाई के लिए पत्र भी भेजा गया था। वहीं, इस प्रकरण के सामने आने के बाद पुलिस ने जीडीए को भी होटल की जांच पड़ताल करने के लिए पत्र भेजा था। पुलिस का पत्र मिलने के बाद जीडीए ने भी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है बहुत जल्द जीडीए भवन को सील कर सकता है।
------------
कोट-
इस केस की प्राथमिकता से जांच पड़ताल चल रही है। जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed