{"_id":"67aa5a6eab586005b6027932","slug":"gorakhpur-news-businessman-dies-couple-injured-in-road-accident-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-836682-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, दंपती घायल- डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क हादसे में व्यापारी की मौत, दंपती घायल- डिवाइडर से टकराने से हुआ हादसा
Tue, 11 Feb 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:28 AM IST
सार
कुनराघाट निवासी सुग्रीव जायसवाल (35) रविवार की रात में अपने रिश्तेदार दिनेश जायसवाल के साथ देवरिया जिले के लार से कार से घर लौट रहे थे। जब उनकी कार निबियहवा रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ने वाली थी, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और बगल में जा गिरी।
विज्ञापन
आमने-सामने कार भिड़ी
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
देवरिया मार्ग पर निबियहवा रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार देर रात और सोमवार भोर में दो अलग-अलग दुर्घटनाएं हुईं। पहली दुर्घटना में व्यापारी की मौत हो गई और कार चालक व्यापारी के रिश्तेदार घायल हो गए। दूसरी दुर्घटना में दंपती को मामूली चोेट आई है।
विज्ञापन
कुनराघाट निवासी सुग्रीव जायसवाल (35) रविवार की रात में अपने रिश्तेदार दिनेश जायसवाल के साथ देवरिया जिले के लार से कार से घर लौट रहे थे। जब उनकी कार निबियहवा रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ने वाली थी, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और बगल में जा गिरी।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में कार की पिछली सीट पर बैठे सुग्रीव जायसवाल के सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सुग्रीव जायसवाल की कूड़ाघाट में मोबाइल की दुकान है। पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सोमवार भोर में करीब चार बजे देवरिया जिले की रहने वाली सीता देवी (45) अपने पति उदय शंकर के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए कार से गोरखपुर जा रही थीं। कोहरे की वजह से कार ओवरब्रिज के किनारे मिट्टी के ढेर पर गाड़ी चढ़ गई, जिससे कार पलट गई। इसमें पति-पत्नी घायल हो गए।