फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Business of Rakhi, clothes and sweets took place, shops were crowded

Gorakhpur News: राखी, कपड़ा और मिठाई का हुआ कारोबार, दुकानों पर रही भीड़

Sun, 10 Aug 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Business of Rakhi, clothes and sweets took place, shops were crowded
सबसे ज्यादा 100 करोड़ का बिका कपड़ा, पांच करोड़ की बिकी मिठाई व एक करोड़ से कम की बिकी राखी
विज्ञापन

मिलावट की वजह से कम बिकी मिठाई, ऑनलाइन खरीदारी के कारण राखी का कुछ कम हुआ कारोबार

गोरखपुर। रक्षाबंधन को लेकर बाजार लगभग एक सप्ताह ज्यादा गुलजार रहे। बाजारों में लोगों ने कपड़ा व राखी की जमकर खरीदारी की। वहीं मिठाई भी लोगों ने खरीदी। मिलावट के डर से मिठाई लोगों ने बाजार से कम ली। वहीं ऑनलाइन खरीदारी ने राखी की बिक्री को भी उम्मीद से कम किया। कुल लगभग 106 लाख का कारोबार हुआ।

राखी का थोक का कारोबार लगभग एक महीने से चल रहा था। जिले के साथ-साथ जिले के बाहर भी राखी को फुटकर दुकानदारों ने खरीदा। इसके बाद लगभग एक सप्ताह पहले से स्थानीय बाजारों में राखी की फुटकर बिक्री हुई। शाहमारूफ के दुकानदार महमूद अहमद ने बताया कि इस बार लगभग एक करोड़ के कारोबार की उम्मीद थी। हालांकि खरीदारी ज्यादा हुई है लेकिन ऑनलाइन खरीदारी से उम्मीद से कुछ कम बिक्री हुई है।
विज्ञापन

100 करोड़ का हुआ कपड़े का कारोबार
रक्षाबंधन को लेकर नए कपड़े पहने को लेकर विगत एक सप्ताह में कपड़ों का कारोबार ज्यादा हुआ। साड़ी से ज्यादा फैंसी सूट को महिलाओं व युवतियों ने ज्यादा पसंद किया। पूरे सप्ताह तक कपड़े की दुकानों में बहन व भाइयों ने जमकर खरीदारी की। चेंबर ऑफ टेक्सटाइल के अध्यक्ष राजेश नेभानी ने बताया कि नए कपड़े पहनने का शौक पिछले साल से ज्यादा इस साल लोगों में देखने को मिला। इस कारण कपड़े का कारोबार जिले में लगभग 100 करोड़ के आसपास गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखी मिठाई ज्यादा की गई पसंद
रक्षाबंधन को लेकर भाई व बहन का मुंह मीठा करने के लिए मिठाई की खरीदारी भी लोगों ने की। हालांकि मिलावट की वजह से लोगों ने दूध वाली मिठाइयों को ज्यादा पसंद नहीं किया। ड्राईफ्रूट्स से बनी सूखी मिठाई को लोगों ने ज्यादा पसंद किया। हर दुकानों पर दोपहर बाद तक ग्राहकों की ज्यादा भीड़ देखी गई। मिठाई के कारोबारी देवा केशवानी ने बताया कि लोग ज्यादा तर सूखी व मेवे वाली मिठाई को पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत 1000 से लेकर 3000 रुपये किलो है। उन्होंने कहा कि इससे लगभग पांच करोड़ के कारोबार होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed