{"_id":"68fbea8e952702c54d0a7a80","slug":"gorakhpur-news-buses-are-crowded-passengers-are-getting-troubled-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1111722-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बसों में भीड़, परेशान हो रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बसों में भीड़, परेशान हो रहे यात्री
विज्ञापन
रेलवे बस स्टेशन व नंदानगर प्राइवेट बस स्टेशन पर ज्यादा रही संख्या
गोरखपुर। छठ महापर्व को लेकर बस स्टेशनों पर भीड़ ज्यादा हो रही है। शुक्रवार को भी रेलवे बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ पूरे दिन देखी गई। ज्यादातर यात्री देवरिया, पडरौना व कुशीनगर जाने के लिए परेशान रहे।
शुक्रवार को अपराह्न लगभग तीन बजे के आसपास रेलवे स्टेशन की ओर से यात्री पैदल सामान के साथ रेलवे बस स्टेशन की ओर आ रहे थे। बसों की कतार महाराणा प्रताप की प्रतिमा से लगभग 70 मीटर आगे से लगी थी जिसे परिवहन निगम व ट्रैफिक के जवान बसों को बस स्टेशन के अंदर मोड़ रहे थे। ताकि बसों को बारी-बारी से बस स्टेशन से यात्रियों को बैठाकर रवाना किया जा सके। वहीं बस स्टेशन के सामने सड़क पर बसें खड़ी थीं। एक बस देवरिया के लिए यात्रियों से बस भरी थी जिसे परिवहन निगम के कर्मचारी चालक को आगे बढ़ाने के लिए बार-बार बोल कह रहे थे।
इसके पीछे भी देवरिया जाने वाली ही बस थी जिसकी लगभग पूरी सीट पर यात्री बैठे थे। वहीं परिसर के अंदर खड़ी पडरौना जाने वाली बस में भी यात्री बैठ रहे थे। ज्यादातर भीड़ इसी रूट की बसों में रही। रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन पहुंच कर अपने घर देवरिया जाने वाले यात्री संजीव मिश्र ने बताया कि वह दिल्ली से आ रहे हैं और उन्हें बिहार जाना है। लेकिन यहां से पहले पडरौना जाएंगे, उसके बाद वह बिहार जाएंगे। पडरौना जाने के लिए बस भरी है पीछे एक बस लगी है उसमें बैठने जा रहे हैं। भीड़ यहां ज्यादा है।
विज्ञापन
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था पर्याप्त है। भीड़ ज्यादा है लेकिन इसे मैनेज किया जा रहा है।
--
बिहार जाने वाली बसों में भी रही भीड़
छठ पर अपने घर जाने के लिए एयर फोर्स के पास बने नंदानगर निजी बस स्टेशन पर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। बसें परिसर के अंदर के साथ-साथ सड़कर्कपर भी खड़ी रहीं। यात्री ऑटो व अन्य वाहनों से निजी बस स्टेशन पर पहुंच रहे थे। जहां से बलिया, छपरा, बक्सर, मैरवा, गोपालगंज, बेतिया, लउरिया, सिवान आदि जगहों को जाने वाले यात्री ज्यादा रहे। वहीं बलिया जाने वाले रोहित कुशवाहा ने कहा कि बस में भीड़ ज्यादा है। घर जाना है तो यह भीड़ तो झेलना ही पड़ेगी। वहीं सिवान जाने वाले सुरेश कुमार का कहना था कि रेलवे स्टेशन से 250 रुपये देकर ऑटो से यहां आए हैं। अब अंतिम लड़ाई इस बस में यात्रा का है। एक बस पीछे खड़ी है जिसमें बैठने जा रहे हैं।