फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bus returning from Mahakumbh collided with another bus in Gagaha, one dead, 27 injured

Gorakhpur News: गगहा में महाकुंभ से लौट रही बस में दूसरी ने मारी टक्कर, एक की मौत, 27 घायल

Sat, 01 Feb 2025 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bus returning from Mahakumbh collided with another bus in Gagaha, one dead, 27 injured
- वाराणसी हाईवे पर गगहा के सराय चौराहे के पास सुबह 11 बजे हुआ हादसा, मरने वाला महराजगंज का, घायलों में छह की हालत गंभीर
विज्ञापन




- घायलों में नेपाल, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर और गाजीपुर के श्रद्धालु, बीआरडी और जिला अस्पताल में चल रहा इलाज



गोरखपुर (गगहा)। वाराणसी हाईवे पर सराय चौराहा के पास शुक्रवार सुबह सवारी उतार रही रोडवेज की एक बस में दूसरी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों बसें महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थीं।इस हादसे में महराजगंज के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार 27 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में नेपाल, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर और गाजीपुर के श्रद्धालु हैं, जिनका बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीआरडी में भर्ती छह घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, टक्कर मारने वाले बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।



चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई



जानकारी के अनुसार, प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं काे लेकर आ रही राप्तीनगर डिपो की एक बस सुबह करीब 11 बजे सराय चौराहे पर यात्रियों को उतार रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई गोरखपुर डिपो की एक अनुबंधित बस ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी। बसों की टक्कर से वहां चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। हादसा देख आसपास के लोग तत्काल पहुंचे और बस में सवार लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 28 घायलों को गगहा सीएचसी पहुंचाया, वहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जिसकी पहचान महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक के पिपरा कल्याण निवासी निगम पटेल (40) के रूप में हुई। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। उनमें से छह घायलों की हालत गंभीर होने के कारण बीआरडी में भर्ती कराया गया है। घायलों में नेपाल के 15, महराजगंज के दो, गोरखपुर के छह, कुशीनगर के दो, गाजीपुर और संतकबीरनगर के एक-एक यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन




तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ हादसा



उधर, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों बसों को हाईवे से हटवाने के साथ ही अन्य यात्रियों को दूसरी बसों से गोरखपुर भिजवाया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि खड़ी बस में 62 और पीछे से टक्कर मारने वाली बस में 55 यात्री थे। घटना के बाद से टक्कर मारने वाली बस के चालक का पता नहीं चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घायलों के नाम



विन्जन यादव पत्नी दीपेंद्र निवासी रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल



हीरामती यादव पत्नी अवधराम यादव निवासी रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल



विशाल यादव पुत्र दीपनारायण यादव निवासी रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल



कृष्णा यादव पुत्र गंगाराम यादव रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल



प्रमिला देवी पत्नी कृष्णा यादव निवासी रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल



बासमति यादव पत्नी तुलसी राम निवासी रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल



रामचंद्र यादव पुत्र जसई यादव निवासी रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल



अनुराधा पत्नी राजेश निवासी रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल



सुशीला देवी पत्नी विजय कुमार निवासी बरना चौराहा रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल



उर्मिला देवी पत्नी रंगीलाल निवासी अहिरौली, लुंबिनी, नेपाल



उर्मिला देवी पत्नी राकेश निवासी खरसा चौराहा रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल



रामरति देवी पत्नी विरेंद्र निवासी रूपनदेही परसा रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल



चंद्रावती देवी पत्नी हरीप्रसाद कहार निवासी रमवापुर, लुंबिनी, नेपाल



संगीता निवासी नेपाल



प्रमिला निवासी नेपाल



कालिन्दी पत्नी मार्कण्डेय पटेल निवासी विशुनपुर, चिउटहा, महराजगंज



वन्दना पटेल पत्नी सुनील कुमार निवासी हरिहरपुर थाना सिंधुरिया, महराजगंज



अरुण कुमार पुत्र शिवनाथ निवासी अहिरौला टोला कुडिया, हरपुर बुदहट, गोरखपुर



मीना कुमारी पत्नी अरुण कुमार निवासी अहिरौला टोला कुडिया, हरपुर बुदहट , गोरखपुर



प्रतीक शुक्ला पुत्र सत्यप्रकाश शुक्ला निवासी बसडोला, सरदारनगर चौरीचौरी, गोरखपुर



संजय कुमार मल्ल पुत्र शिवशंकर मौर्य निवासी अमहिया, झंगहा, गोरखपुर



धर्मेंद्र सिंह पुत्र श्रीराम सिंह निवासी इस्लामपुर, पिपराइच, गोरखपुर



शाह आलम पुत्र स्व. अब्दुल हमीद निवासी पोखरटोला, राजघाट, गोरखपुर



अर्चना दूबे पत्नी गोपाल दूबे निवासी सोनहरिया थाना करंडा, गाजीपुर



सुशीला निवासी खलीलाबाद, संतकबीरनगर


विद्यासागर पुत्र राजेन्द्र राय निवासी रमवापुर पट्टी थाना बरवापट्टी, कुशीनगर


रामसेवक पुत्र भोला यादव निवासी बेलवा, अहिरौली कुशीनगर
-------------



कोट-



रोडवेज की सरकारी बस में अनुबंधित बस ने टक्कर मारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवहन निगम के अधिकारियों की तहरीर के आधार पर टक्कर मारने वाली बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।




जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी दक्षिणी



---



राप्तीनगर डिपो की सरकारी बस में गोरखपुर डिपो की एक अनुबंधित बस ने टक्कर मारी है। अनुबंधित बस के चालक के खिलाफ गगहा थाने में तहरीर दे दी गई है। जांच के बाद ड्राइवर को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। निगम से संबंधित किसी भी बस को चलाने पर प्रतिबंध लगेगा।



-एके सिंह,एआरम, राप्तीनगर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed