{"_id":"6653c71a3de19b81a9099904","slug":"gorakhpur-news-bus-accident-happened-in-a-hurry-to-reach-delhi-on-time-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-570917-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: समय से दिल्ली पहुंचाने की जल्दबाजी में हुआ बस हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: समय से दिल्ली पहुंचाने की जल्दबाजी में हुआ बस हादसा
विज्ञापन
कौड़ीराम (गोरखपुर)। गोरखपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस सैफई में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात करीब एक बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक की मौत हो गई। जबकि कौड़ीराम क्षेत्र के धस्का निवासी विपुल यादव समेत अन्य लोग घायल हो गए। विपुल ने बताया कि समय से दिल्ली पहुंचाने के लिए चालक गाड़ी तेज चला रहा था, इस कारण हादसा हुआ।
घायल विपुल के मुताबिक, वह लखनऊ से बस में सवार हुए। बस आधे घंटे लेट 10 बजे लखनऊ पहुंची थी। दिल्ली सुबह छह बजे से पहले पहुंचने का समय था। समय से दिल्ली पहुंचाने के लिए चालक तेज रफ्तार में बस चलाने लगा। इसी बीच रात करीब एक बजे चालक को झपकी आने के कारण बस ट्रक में जाकर टकरा गई।