{"_id":"678964afc9d137914c0f73ab","slug":"gorakhpur-news-bumper-discounts-on-the-last-day-of-the-festivalpeople-shopped-heavily-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-811301-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महोत्सव के अंतिम दिन बंपर छूट...लोगों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महोत्सव के अंतिम दिन बंपर छूट...लोगों ने जमकर की खरीदारी
विज्ञापन
ग्राहकों को बुलाकर दुकानदारों ने बेचा उत्पाद
70 से 80 प्रतिशत की छूट देकर ग्राहकों को लुभाया
गोरखपुर। चंपा देवी पार्क में आयोजित गोरखपुर महोत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन आने वाले ग्राहकों ने 70 से 80 प्रतिशत तक के छूट का लाभ लिया और जमकर खरीदारी की। बचा हुआ सामान वापस ले जाने की बजाए दुकानदार कम दर पर बेचकर गोरखपुर से लौट गए। ज्यादातर दुकानदार इस बार की बिक्री से काफी उत्साहित दिखे।
दुकानदारों का कहना था कि बचा हुआ सामान वापस ले जाने से बेहतर है कि कम मुनाफा लेकर उनको बेच दिया जाए क्योंकि सामान वापस ले जाने में ज्यादा रुपये लग जाएंगे। लुधियाना से आए जाकिर ने बताया कि उन्होंने डिजाइनर सूती साड़ियों की दुकान लगाई थी। दो हजार साड़ियां लेकर आए थे। अंतिम दिन ग्राहकों को बुलाकर साड़ी दिखाई और 100 रुपये में बेचीं। अन्य दुकानदार भी बंपर छूट पर सामान खरीदने के लिए ग्राहकों को लुभाते रहे। जामनगर के पवन ने बताया कि जब से गोरखपुर महोत्सव का आयोजन हो रहा है तब से जरी वाली साड़ियों की दुकान लगाते हैं। हर बार की तुलना में इस बार काफी अच्छी बिक्री हुई। हैंडलूम में भी भारी छूट दी गई है। कश्मीरी गर्म कपड़ों के दुकानदार शाहिद ने बताया कि अंतिम दिन सबसे ज्यादा कपड़े बिके जिसकी उम्मीद नहीं थी। घाटे में चल रहे थे लेकिन एक ही दिन में भरपाई हो गई।
--
खूब बिके टेराकोटा के उत्पाद
टेराकोटा के दुकानदार अंबिका ने बताया कि महोत्सव में टेराकोटा उत्पादों की अच्छी बिक्री हुई है। बृहस्पतिवार को यहां से दुकान हटाना था। कुछ लोग अपना सामान समेटकर से ले जाने की तैयारी कर चुके थे लेकिन भीड़ देखकर छूट पर बेचना शुरू कर दिया। विशेष छूट देकर दुकानदारों ने काफी सामान बेच लिया। खुशबू ने बताया कि टेराकोटा ज्वेलरी को लड़कियों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
-
महोत्सव में आकर खुश हुए व्यापारी...
महोत्सव में अब तक जितनी बार आए हैं, हर बार के मुकाबले इस बार सबसे अच्छी बिक्री हुई है। तीन हजार साड़ियों की पेटी लेकर आए थे। सारी साड़ियां बिक गई हैं।
- दिलीप, गुजरात
-
जूट से बने लेडिज चप्पल व जूती की बिक्री अच्छी रही। जिस उम्मीद से गोरखपुर महोत्सव में आए थे, उससे ज्यादा मुनाफा हुआ। मेला में लोगों के आने का क्रम अच्छा है। महोत्सव के अंतिम दिन काफी अच्छी बिक्री हुई।
- पवन कुमार, पटियाला
-
कप-प्लेट लेकर आए थे। अंतिम दिन 100 रुपये जाेड़ा कप बेच दिया जिसको लोगों ने काफी पसंद से खरीदा। अब अगले साल का इंतजार रहेगा।
- अकरम, कानपुर