{"_id":"67db2693800a006e3c099654","slug":"gorakhpur-news-bullets-were-making-noises-like-pistols-challans-of-10-thousand-each-were-issued-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-874879-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुलेट से तमंचे की तरह धांय-धांय निकाल रहे थे आवाज, 10-10 हजार का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुलेट से तमंचे की तरह धांय-धांय निकाल रहे थे आवाज, 10-10 हजार का कटा चालान
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने अभियान में डेसिबल मीटर से बुलेट के साइलेंसर की जांच की गई
गोरखपुर। शहर में बुलेट से तमंचे की तरह धांय-धांय की आवाज निकालना शौकीनों को भारी पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के अभियान में चेकिंग के दौरान बुधवार को मोहद्दीपुर, नौकायन और गोलघर में तीन बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगा मिला। तीनों गाड़ियों को सीज कर 10-10 हजार रुपये का चालान काटा गया। गीडा के गाहासाड़ में मारपीट की घटना के बाद शहर में मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।
बुधवार को मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ मोहद्दीपुर, कालीमंदिर, नौकायन और गोलघर में अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने डेसिबल मीटर से बुलेट का साइलेंसर चेक किया। गोलघर से कचहरी चौराहा तक फुट पेट्रोलिंग करते हुए नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर 18 वाहनों को यार्ड में भिजवाया गया। 84 चारपहिया व 198 दोपहिया वाहनों का चालान काटा गया। इस दौरान चेकिंग के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1014 वाहनों का एमवीएक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।
37 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया निरस्त
ट्रैफिक पुलिस ने दो से अधिक बार चालान होने के बाद भी शमन शुल्क नहीं जमा करने वाले 37 वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करा दिया है। अब इन वाहनों को पकड़कर सीज कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन वाहनों में दो पहिया, तीन पहिया और हैवी वाहन शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे ही और अधिक चालान वाले वाहनों की सूची बनाई है, जिनका रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने के लिए परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन
कोट-
मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान चलता रहेगा। बार-बार नियम तोड़ने वालों का डीएल भी निरस्त कराया जाएगा।
- संजय कुमार, एसपी ट्रैफिक