{"_id":"69066dc50b738db4e806f6bf","slug":"gorakhpur-news-bulandshahr-ghee-turns-out-to-be-chemical-laden-bacteria-found-in-bottled-water-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1121070-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुलंदशहर का घी निकला केमिकल वाला, बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुलंदशहर का घी निकला केमिकल वाला, बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया
विज्ञापन
सेहत से खिलवाड़: महेश ब्रांड घी और सहजनवां के रायल किंग पानी के नमूने जांच में फेल
पानी में कोलीफाॅर्म बैक्टीरिया, घी में वनस्पति और केमिकल की मिलावट
दोनों कंपनियों से जवाब मिलने के बाद होगी अगली कार्रवाई
गोरखपुर। शुद्धता का भरोसा देने वाले पैक्ड घी और बोतलबंद पानी तक असुरक्षित हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से भेजे गए जांच में दोनों के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। सहजनवां क्षेत्र से लिए गए राॅयल किंग ब्रांड के पैक पानी के नमूने में कोलीफार्म बैक्टीरिया मिले हैं, जबकि मेडिकल रोड से लिए गए बुलंदशहर निर्मित महेश ब्रांड देसी घी में वनस्पति तेल और रासायनिक तत्वों की मिलावट पाई गई है।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब तीन महीने पहले इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। रिपोर्ट आने पर खुलासा हुआ कि दोनों नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। विभाग ने दोनों कंपनियों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।
सहजनवां क्षेत्र में रायल किंग ब्रांड पानी के नमूने में पाए गए कोलीफार्म बैक्टीरिया गंभीर चिंता का विषय हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के दूषित पानी के सेवन से उल्टी, दस्त, बुखार और अन्य पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। जिले में यह दूसरा मामला है जब बोतलबंद पानी के नमूने में बैक्टीरिया मिले हैं। इस वजह से खाद्य सुरक्षा विभाग अब शुद्ध पानी बेचने वाली अन्य इकाइयों पर भी निगरानी बढ़ाने और जांच अभियान चलाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
वहीं, महेश ब्रांड घी में वनस्पति तत्व और केमिकल की मिलावट पाई गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार, घी में दूधजनित तत्वों के अलावा बाहरी पदार्थ मौजूद हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि घी में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए वनस्पति और केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
-- -
वर्जनपानी और घी दोनों के नमूने असुरक्षित पाए गए हैं। दोनों कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
- डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य)