फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: B.Tech Computer Science and Electronics Engineering course will start in NIELIT

Gorakhpur News: नाइलिट में शुरू होगा बीटेक कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम

Tue, 11 Mar 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: B.Tech Computer Science and Electronics Engineering course will start in NIELIT
दोनों पाठ्यक्रमों में होंगी 60-60 सीटें, जेईई मेन से होगा प्रवेश
विज्ञापन

नाइलिट डीम्ड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी ने दी जानकारी

सेमीकंडक्टर, एआई और साइबर सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर पाठ्यक्रम तैयार कर रहा नाइलिट
गोरखपुर। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) में सत्र 2025-26 से बीटेक इन कंप्यूटर साइंस और बीटेक इन इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम शुरू होगा। जेईई मेन के माध्यम इसमें प्रवेश लिया जाएगा।
नाइलिट डीम्ड यूनिवर्सिटी के महानिदेशक और कुलपति डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नाइलिट को विशिष्ट श्रेणी के अंतर्गत डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है। गोरखपुर परिसर डीम्ड विश्वविद्यालय के घटक परिसरों में से एक बन गया है। इसका मुख्य परिसर रोपड़ (पंजाब) है। अन्य 11 घटक केंद्र अगरतला, आइजोल, अजमेर, औरंगाबाद, कालीकट, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, गोरखपुर, पटना और श्रीनगर में हैं।
विज्ञापन

बताया कि इस सत्र से बीटेक सीएस और बीटेक ईसीई शुरू किया जा रहा है। दोनों पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें होंगी। कहा कि उद्योगों के साथ मिलकर पाठ्यक्रम चलाया जाएगा। इससे विद्यार्थी यहां से निकलने के बाद नौकरी के लिए न भटकें। विश्वविद्यालय अपने 11 घटक केंद्रों में डॉक्टरेट, स्नातकोत्तर, स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी प्रदान कर रहा है। कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक, बायो इन फॉर मैटिक्स और भी बहुत कोर्स इंडस्ट्री 4.0 की जरूरतों के हिसाब से तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों को उद्योग जगत के विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया है ताकि छात्र पहले दिन से ही नौकरी के लिए तैयार हो सकें। नाइलिट गोरखपुर के निदेशक डॉ. डीके मिश्रा ने कहा कि वीएलएसआई डिजाइन में एमटेक, बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विद माइनर इन वियरेबल इलेक्ट्रानिक्स, बीटेक कंप्यूटर साइंस विद माइनर इन एआई शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed