{"_id":"67ed91f910fd5e01330fe24e","slug":"gorakhpur-news-bsp-met-ssp-to-take-action-against-the-policemen-accused-of-beating-the-businessman-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-889930-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: व्यवसायी को पीटने वाले आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी से मिले बसपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: व्यवसायी को पीटने वाले आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी से मिले बसपाई
विज्ञापन
नौ फरवरी की है घटना, बसपा कार्यकर्ताओं ने केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के जंगल दीर्घन निवासी फर्नीचर व्यवसायी कुंदन कुमार ने मुफ्त में चौकी (तख्त) नहीं दी तो आरोप है कि उन्हें थाने लेजाकर पुलिसकर्मियों ने पीटा। करीब दो माह होने को है। आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित के साथ बसपा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसएसपी से मिला। बसपा नेताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
बसपा नेताओं के साथ एसएसपी गौरव ग्रोवर को पीड़ित फर्नीचर व्यवसायी ने बुधवार को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि बेलीपार थाने से करीब एक किमी आगे जंगल दीर्घन गांव के समीप कुंदन फर्नीचर के नाम से दुकान है। आरोप है कि नौ फरवरी को बेलीपार थाने का एक सिपाही तख्त (चौकी) लेने पहुंचा। उन्होंने चौकी ले लिया और जाने लगे। यह देख पैसे की मांग की तो वे उग्र हो गए। इसके बाद थाने के लॉकअप में बंद कर दिया। रात में अन्य सिपाही साथियों के साथ मिलकर पिटाई की। सुबह में पिपरौली स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए और बिना डॉक्टर के समक्ष पेश किए रिपोर्ट बनाकर चालान कर दिए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य जोनल को-ऑर्डिनेटर सुरेश भारती, वीरेंद्र पांडेय, रामनयन आजाद, दारा सिंह निषाद, ऋषि कपूर, सुरेंद्र, वाल्मीकि, हरिलाल आदि आदि शामिल रहे।