फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, BSP leader had invested Rs 40.41 lakh in trading, cheated

जालसाजी: बसपा नेता ने ट्रेडिंग में लगाए थे रुपये, 40.41 लाख की ठगी- लड़ चुके हैं मेयर का चुनाव

Sun, 23 Feb 2025 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2025 11:05 AM IST
सार

कोतवाली इलाके के पुर्दिलपुर निवासी व्यापारी नवल किशोर नथानी गोरखपुर से बसपा के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं। बसपा नेता ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया कि व्हाट्सएप पर अभिषेक कुमार एके कैपिटल का मैसेज आया। वह उनसे शेयर मार्केट के लाभ से संबंधित चैटिंग करने लगा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, BSP leader had invested Rs 40.41 lakh in trading, cheated
फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जालसाजों के बिछाए जाल में बसपा नेता नवल किशोर नथानी फंस गए और ट्रेडिंग के चक्कर में 40.41 लाख रुपये गंवा दिए। बसपा नेता ने साइबर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


कोतवाली इलाके के पुर्दिलपुर निवासी व्यापारी नवल किशोर नथानी गोरखपुर से बसपा के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ चुके हैं। बसपा नेता ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया कि व्हाट्सएप पर अभिषेक कुमार एके कैपिटल का मैसेज आया।
विज्ञापन


वह उनसे शेयर मार्केट के लाभ से संबंधित चैटिंग करने लगा। फिर उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक भेजा, जिसमें उनके एक परिचित भी जुड़े थे। उसने उन्हें भी ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा। वह ग्रुप में जुड़ गए तो उनका यूके इंडिया फास्ट ट्रेडिंग नाम का अकाउंट खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा नेता ने बताया कि फिर एक लिंक भेजकर उनसे स्टॉक मार्केट का एक एप डाउनलोड कराया गया। शेयर खरीदने के लिए रुपये भेजने के लिए एक खाता नंबर भी दिया गया। इसमें 20 दिसंबर से लगायत 14 फरवरी तक 11 बार में 40 लाख 41 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद खाते में ग्रोथ दिखने पर जब रुपये निकालने लगा तो 27 लाख की मांग की गई। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed