फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, BSP delegation met SSP, Inspector of Belipar police station suspended

Gorakhpur News: बसपा कार्यकर्ता के फर्नीचर दुकान में घुसे दरोगा-सिपाही, की जमकर पिटाई- निलंबित

Wed, 12 Feb 2025 12:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 12:34 PM IST
सार

पदाधिकारियों ने एसएसपी को बताया कि बसपा कार्यकर्ता कुंदन कुमार की महावीर छपरा में फर्नीचर की एक छोटी सी दुकान है। नौ फरवरी को बेलीपार थाने के कुछ पुलिसकर्मियों की ओर से कुंदन कुमार को बेवजह थाने में बंद कर अभद्रता की गई।

विज्ञापन
In Gorakhpur, BSP delegation met SSP, Inspector of Belipar police station suspended
एसएसपी गौरव ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर के नेतृत्व में बसपा का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला। बेलीपार में बसपा कार्यकर्ता पर पुलिस की बर्बरता की शिकायत की। मामले में एसएसपी ने देर रात दरोगा और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाते हुए एसएसपी को बताया कि बसपा कार्यकर्ता कुंदन कुमार की महावीर छपरा में फर्नीचर की एक छोटी सी दुकान है। नौ फरवरी को बेलीपार थाने के कुछ पुलिसकर्मियों की ओर से कुंदन कुमार को बेवजह थाने में बंद कर अभद्रता की गई।
विज्ञापन


उन्होंने पूरे प्रकरण की गंभीरता से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी बांसगांव रामनयन आज़ाद, सुरेश भारती ,ओम नरायन पांडेय ,राधेश्याम भारती, जयकार प्रसाद, योगेंद्र बौद्ध पूर्व जिला पंचायत सदस्य, धीरेंद्र प्रताप, मिंटू, रामू भारती, मयंक आज़ाद, शशिपाल, लक्ष्मण राणा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलीपार के दरोगा और दो सिपाही निलंबित
एसएसपी ने बेलीपार थाने के दरोगा सुधांशु यादव, कांस्टेबल राम पुकार गिरी और राजीव गौड़ मंगलवार की देर रात निलंबित कर दिया। दोपहर में बसपा के नेताओं ने एसएसपी से मिलकर एक कार्यकर्ता को मारने पीटने का आरोप लगाया था। जांच में कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed