{"_id":"6901239845c636b5b402020f","slug":"gorakhpur-news-bsnl-service-collapses-consumers-yearn-for-calls-and-internet-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1116058-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीएसएनएल सेवा चरमराई... कॉल और इंटरनेट को तरसे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीएसएनएल सेवा चरमराई... कॉल और इंटरनेट को तरसे उपभोक्ता
विज्ञापन
विभाग का दावा-उपकरण में खराबी से आई दिक्कत, शाम को कर लिया ठीक
सोमवार रात 11:40 से लोग झेल रहे परेशानी, दूसरे कंपनी की सिम से चला रहे काम
गोरखपुर। भारतीय दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की कॉल और इंटरनेट सेवा सोमवार रात 11:40 बजे उपकरण में खराबी की वजह से ध्वस्त हो गई। विभाग का दावा है कि मंगलवार शाम तक खराब उपकरण को बदलकर सेवा बहाल कर दी गई। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि अभी भी वह बेहतर सेवा के लिए जूझ रहे हैं। दूसरे कंपनी के सिम से काम चला रहे हैं। सिंगल सिम इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता ज्यादा परेशान हैं।
जानकारी के अनुसार, बीएसएनल का नेटवर्क सोमवार रात अचानक ठप हो गया। पहले तो उपभोक्ता समझ ही नहीं पाए। वह मोबाइल में ही तकनीकी दिक्कतों की खोजबीन कर दूर करने की कोशिश करने लगे। घंटों बाद भी जब समस्या दूर नहीं हुई तो दूसरे कंपनी के सिम से दोस्तों व परिचितों से संपर्क किया तो बीएसएलएल सिम के नेटवर्क में समस्या की जानकारी मिली। मंगलवार को भी नेटवर्क ठीक नहीं होने से समस्या बढ़ गई। सर्वाधिक दिक्कत उन लोगों को हुईं जिनके पास सिर्फ बीएसएनल का सिम था। वह तो न कॉल कर सके और न ही इंटरनेट इस्तेमाल कर सके। यही नहीं ओटीपी नहीं आने के कारण बैंक के संबंधित कई काम भी नहीं हो पा रहे थे। हालांकि शाम को थोड़ी राहत लोगों को मिली, जब मोबाइल में नेटवर्क आ गया।
विभाग के जिम्मेदारों का कहना था कि सिविल लाइंस के ऑफिस में एक टेक्निकल उपकरण खराब हो गया था। इसे बदलने में समय लग गया। नया उपकरण लगने से सेवा अब पूरी तरह से बहाल हो गई है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि अभी भी सेवा पूरी तरह से पटरी पर नहीं आई है।
विज्ञापन
शहरी इलाके में रही परेशानी
बीएसएनएल के नेटवर्क की सबसे अधिक दिक्कत झारखंडी, सिविल लाइंस, रुस्तमपुर, बक्शीपुर, बेतियाहाता व शहर के अन्य इलाकों में रही। विभाग ने इसका कारण बताया कि जो उपकरण खराब हुआ था, वह शहरी इलाके से जुड़ा हुआ था। सिर्फ मोबाइल में कॉल और इंटरनेट नहीं चल रहा था। ब्रांडबैंड और अन्य सेवाएं सही थीं। कर्मचारियों ने तेजी से काम कर सेवा बहाल कर दी।
सिंगल सिम इस्तेमाल करने वाले पोर्ट कराने लगे नंबर
नेटवर्क की दिक्कतों के चलते परेशानी झेल रहे लोग मंगलवार को नंबर भी पोर्ट कराने लगे। इनमें सिंगल सिम इस्तेमाल करने वालों की संख्या अधिक रही। लोगों ने बताया कि वह सिर्फ बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं। अधिकतर समय बीएसएनएल के नेटवर्क में दिक्कत रहती है।
वर्जन
बीएसएनएल के सिविल लाइंस ऑफिस में एक उपकरण में खराबी के कारण उपभोक्ताओं को नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ा। शहर के कुछ इलाके प्रभावित हुए थे। हालांकि मंगलवार अपराह्न तीन बजे तक उपकरण बदलकर सेवा बहाल कर दी गई थी। अब कोई दिक्कत नहीं है।
विद्यानंद, जीएम, बीएसएनएल
क्या बोले उपभोक्ता
सोमवार रात 11:40 बजे अचानक मोबाइल का नेटवर्क चला गया। पहले सोचा थोड़ी देर में आ जाएगा लेकिन घंटों बाद नहीं आया। मंगलवार को दिनभर यही हालत रही और किसी बात नहीं कर सका। न ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाया। बीएसएनएल को व्यवस्था सुधारनी होगी, वरना नंबर को पोर्ट करा लूंगा। मैं सिंगल सिम यूज करता हूं।
- पुनीत राय, महेवा नई फल मंडी कॉलोनी
बीएसएनएल के सिम में अधिकतर नेटवर्क की दिक्कतें आती रहती हैं। वर्षों से सिर्फ बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल कर रहा हूं लेकिन अब लगता है कि नंबर पोर्ट कराना होगा। आज के समय से इस तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बीएसएनएल को सेवा में सुधारना करना होगा।
-सुभाष चंद्र ओझा, जगन्नाथपुर
नेटवर्क की दिक्कत के चलते सोमवार रात से न किसी को कॉल कर सका और न ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाया। मंगलवार शाम को थोड़ी राहत मिली लेकिन अभी भी दिक्कतें पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी हैं। बीएसएनएल नंबर को अब पोर्ट कराने की सोच रहा हूं। प्राइवेट मोबाइल कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल को अभी और तैयारी करनी होगी।
- राजेश पांडेय, रुस्तमपुर