{"_id":"68a23ba9578bbd9165092f0f","slug":"gorakhpur-news-brothers-land-registered-in-wifes-name-with-fake-documents-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1040376-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज से पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराई भाई की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज से पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराई भाई की जमीन
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर का मामला, चार के खिलाफ केस
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के जैनपुर में फर्जी दस्तावेज से भाई की जमीन को पत्नी के नाम रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। फॉरेंसिक जांच में हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बड़ी भाई समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीपीगंज क्षेत्र के जंगल कौड़िया निवासी पीड़ित के दामाद रिटायर्ड कैप्टन भवनाथ यादव ने बताया कि उनकी शादी गीडा क्षेत्र के नौसड़ निवासी पूजन की बेटी से हुई है। पूजन की केवल दो बेटियां हैं और उनके नाम पर गुलरिहा क्षेत्र के जैनपुर में करीब एक एकड़ जमीन है। आरोप है कि पूजन के सगे भाई बाबूलाल यादव ने अपने छोटे बेटे राम प्रताप और तिवारीपुर के घुनघुनकोठा निवासी साले बुद्धु को गवाह बनाकर उनके ससुर की जमीन को अपनी पत्नी फूलमती के नाम करवा ली। जबकि उनके ससुर पूजन न तो रजिस्ट्री के समय मौजूद थे और न ही उन्होंने जमीन के बदले कोई धनराशि ली।
जानकारी के बाद उन्होंने शिकायत एसपी नाॅर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव से की। एसपी ने जब हस्ताक्षर और अंगूठे की फॉरेंसिक जांच कराई तो वह फर्जी निकली। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने की धारा में केस दर्ज किया है।