{"_id":"687fea3a7b6af88437067264","slug":"gorakhpur-news-brother-was-told-to-be-injured-in-an-accident-student-was-taken-to-a-deserted-place-and-molested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1011956-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाई को हादसे में घायल बताया, छात्रा को सूनसान जगह ले जाकर की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाई को हादसे में घायल बताया, छात्रा को सूनसान जगह ले जाकर की छेड़खानी
विज्ञापन
विरोध पर छात्रा को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने सिरफिरे के खिलाफ दर्ज किया केस
सहजनवां। गांव के युवक ने ऑटो से कोचिंग जा रही छात्रा को भाई को हादसे में घायल बताकर बाइक से सूनसान जगह ले जाकर छेड़खानी की। आरोप है कि उसकी बेरहमी से पिटाई की और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामले में छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा एक कोचिंग में पढ़ती है। छात्रा के अनुसार, सोमवार सुबह 7:30 बजे के करीब ऑटो में बैठकर कोचिंग जा रही थी। रास्ते में पहले से मौजूद गांव के युवक ने ऑटो रुकवाकर उसके भाई का एक्सीडेंट विजौवा गांव के पास होने की बात कही। घबराई छात्रा युवक के झांसे में आकर उसके साथ बाइक से भाई को देखने के लिए चली गई।
आरोप है कि आरोपी उसे सूनसान स्थान पर ले गया। जहां बाइक रोककर छेड़खानी करने लगा। विरोध पर आरोपी पेड़ की डाल तोड़कर उसकी पिटाई की। आरोपी युवक ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घर पहुंची छात्रा ने परिजनों से शिकायत की। परिजन जब उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी के परिजन भी जान से मारने की धमकी देने लगे। थानाप्रभारी महेश कुमार चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।